फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one lakh shiv bhakts are move on one day

एक दिन में एक लाख से अधिक कांवड़िये गुजरे

Tue, 30 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
one lakh shiv bhakts are move on one day
सरधना क्षेत्र से राजवाहा पटरी पर उमडा अस्था का सैलाब - फोटो : SARDANA
एक दिन में एक लाख से अधिक कांवड़िये गुजरे
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर सोमवार को पैदल कांवड़ियों की संख्या काफी कम रही। हालांकि डाक कांवड़ एवं बाइक सवार कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। पटरी पर बाइकों का शोर काफी रहा। उधर, रार्धना रजवाहा पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। रार्धना रजवाहा पटरी पर अब तक तीन लाख से अधिक कांवड़िये गुजर चुके हैं। सोमवार को एक ही दिन में करीब एक लाख से अधिक कांवड़ पटरी से होकर पुरा महादेव के लिए मंजिल की तरफ बढ़ा। इस दौरान कांवड़ सेवा शिविरों में शिविर संचालकों ने कांवड़ियों की जमकर सेवा की। वहीं, पुलिस ने भी कांवड़ियों को फल बांटे। रार्धना रजवाहा पटरी पर पहुंचकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कांवड़ियों को फल बांटे। ग्राम रार्धना, खेड़ा, पाली, कालंद, कालंदी, छुर के कांवड़ सेवा शिविरों में ग्रामीणों ने कांवड़ियों की जमकर सेवा की। इस दौरान पुलिस सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दिए। अधिकतर कांवड़िये शिवालयों के नजदीक तक जा पहुंचे और कुछ शिवालयों तक पहुंच चुके हैं।

शिविर में कांवड़ियों को सम्मानित किया
सरधना। गंगनहर पटरी पर लगे सेवा शिविरों में कांवड़ियों की जमकर सेवा की जा रही हैं। इसके लिए ग्रामीण दिन-रात मेहनत में जुटे हैं। गंगनहर पटरी पर मानपुरी के निकट न्यू मिडवे रेस्टोरेंट कांवड़ सेवा शिविर विधायक संगीत सोम के सहयोग से लगा है। इस सेवा शिविर में पहली बार आकर्षक एवं सुंदर कांवड़ एवं कलश कांवड़ में सबसे अधिक गंगाजल लेकर लेकर आने वाले कांवड़ियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। सोमवार को कांवड़ सेेवा समिति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिन लोगों ने कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों की सेवा की ओर जिसमें खासकर महिलाओं ने कांवड़ियों के लिए भोजन तैयार किया। कांवड़ सेवा शिविर में सफाई का विशेष ध्यान रखा। उन सबको समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मनित किया गया। इस मौके पर विधायक संगीत सोम के पिता ओमवीर सोम, विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम, लोकेश सोम, विनोद मैनेजर, विनोद कुशावली, शौकीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed