फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One killed and forty peoples injured in car accident on Eastern Peripheral Expressway

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक युवक की मौत और 40 लोग घायल

Wed, 12 Jun 2019 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
One killed and forty peoples injured in car accident on Eastern Peripheral Expressway
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के निकट टायर फटने से महिंद्रा पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख पुकार मच गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में लखीमपुर खीरी के एक युवक की मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर बनीं हुई है।

विज्ञापन

 
पंजाब के जिला पटियाला में धान की रोपाई के लिए लखीमपुर खीरी से मजदूरों को पिकअप में बैठाकर ले जाया जा रहा था। पिकअप में करीब 54 मजदूर बताए जा रहे हैं। गाड़ी को पंजाब के पटियाला निवासी परमजीत चला रहा था। मंगलवार की रात में करीब साढे़ आठ बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने पहुंचा। तभी अचानक पिकअप का टायर फट गया। टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई। पिकअप पलटने से एक्सप्रेस वे पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान राहगीरों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सीएचसी खेकड़ा और बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में लखीमपुर खीरी के डलवापुर निवासी मुकेश पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई। अन्य कई घायलों की हालत गंभीर बनीं हुई है। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। 

हादसे में घायल
खेकड़ा सीएचसी में घायल अरूण पुत्र लक्ष्मण लखीमपुर, सुदेश पुत्र सुंदर, अंतिम पुत्र मलखान, दिवाकर पुत्र साधु, रजनीश पुत्र मिश्री लाल, छोटेलाल पुत्र महेश, अनुज पुत्र सुंदर लाल, सतीश पुत्र राम सहाय, राम तीरथ भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में अमित पुत्र राजाराम, महानंद पुत्र रामनिवास निवासी पुरवा, उदल सिंह जलालपुर, सुरेश निवासी बरगदिया, राज कुमार डलवापुर, अशोक और योगेश, दिवाकर, अनुज, चुन्नू, राजेश, राम खिलावन, संतोष, राम सिंह, कपिल, महानंद, अनिल, सर्वेश, सतीश, अनिल, महावीर, दिलीप, मनोज, अमित, बिजेंद्र, अरुण समेत 40 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें अधिकतर लखीमपुर खीरी के डलवापुर और बरगदिया गांव के रहने वाले हैं। सीतापुर जिले के अंतिम और मुकेश भी घायल हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed