{"_id":"5e5cf9118ebc3ef3f60e53bb","slug":"one-died-after-a-swift-dzire-car-fell-into-ganga-cana-after-beingl-uncontrolled-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरी स्विफ्ट डिजायर कार, पत्नी की मौत पति ने तैरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरी स्विफ्ट डिजायर कार, पत्नी की मौत पति ने तैरकर बचाई जान
Mon, 02 Mar 2020 05:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 02 Mar 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
gangnahar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के खतौनी क्षेत्र में सोमवार को एक वाहन को बचाने के चक्कर में एक कार गंगनहर में जा गिरी। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति ने तैरकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार समेत महिला के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दिल्ली हरिद्वार को जोड़ने वाला गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग लगातार लोगों का काल बन रहा है। यहां आए दिन हो रहे हादसों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज दोपहर भी यहां कार सवार पति-पत्नी नहर में डूब गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सावटु निवासी ललित पुत्र सतपाल अपनी पत्नी कोमल के साथ मेरठ जनपद के गांव पूठ से स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा गंगनहर की पटरी से होते हुए गांव जा रहा था। क्षेत्र के दूधली गांव के नजदीक एक वाहन से बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
कार चला रहा ललित किसी तरह सकुशल बाहर आ गया, जबकि उसकी पत्नी कार समेत नहर में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला, तब तक कोमल दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।