फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One day's rain ruined the condition of Roorkee Road, road caved in at three places

एक दिन की बारिश ने बिगाड़ी रुड़की रोड की सूरत, तीन स्थानों पर धंसी सड़क

Wed, 02 Jul 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
One day's rain ruined the condition of Roorkee Road, road caved in at three places
मोदीपुरम- रुड़की रोड पर सन सिटी कॉलोनी के बाहर सड़क पर गड्ढा होने के बाद उस पर रखा गया पत्थर।
मोदीपुरम। एक दिन की बारिश ने रुड़की रोड की सूरत बिगाड़ दी। तीन स्थानों पर सड़क धंसने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव की उचित निकासी न होने के कारण सड़क धंसने से समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क धंसने के बाद सुरक्षा के लिए सेफ्टी यंत्र लगाया गया है। अभी तक सड़क को सही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश ने मोदीपुरम क्षेत्र में कई जगह जलभराव कर दिया। सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या रुड़की रोड पर देखने को मिली। वहां, पर मोदीपुरम डीएमजी इंटर कॉलेज के गेट और पीएसी नाले के पास सड़क धंस गई। इसके अलावा सनसिटी कॉलोनी के सामने सड़क धंसने से गड्ढा हो गया, जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने सेफ्टी यंत्र लगाया, जिससे कोई हादसा न हो जाए। व्यापारी परविंदर सिंह का कहना है कि सड़क के धंसने से हादसा हो सकता है। जगह-जगह धंसी सड़क को शीघ्र सही कराया जाए। डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि पानी की उचित निकासी न होने के कारण जलभराव ज्यादा रहता है। इससे लोगों को दिक्कत होती है और हादसे होते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जलभराव का असर अंसल कोर्टयार्ड में दूसरे दिन भी दिखाई दिया। यहां, पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं, कई घरों तक पानी पहुंंच गया है। पल्लवपुरम फेज दो के एन पाॅकेट निवासी शिक्षक वेदप्रकाश का कहना है कि यहां पर नाले की सफाई न होने से जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। नगर निगम ने पूरी तरह से आंखे बंद कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed