{"_id":"6974ee12f6c595251f075089","slug":"on-the-orders-of-ssp-fir-of-theft-was-lodged-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105153-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसएसपी के आदेश पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसएसपी के आदेश पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Jan 2026 09:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 24 Jan 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
दौराला। सिवाया स्थित रैपिड के डिपो यार्ड से 17 दिसंबर को हुई लाखों की चोरी के मामले में दौराला पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की।
गाजियाबाद के राजनगर राजकुंज निवासी राकेश शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह फर्म में साइट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बताया कि सिवाया स्थित रैपिड के डिपो यार्ड पर कार्य चल रहा था। 17 दिसंबर की रात को चोरों ने यार्ड से लगभग 2 लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया था। पीआरवी ने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली। इस मामले में दौराला थाने पर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। राकेश शर्मा ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर दौराला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद