फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the demand of the farmer, the Meda and Forest Department set up an investigation.

Meerut News: किसान की मांग पर मेडा और वन विभाग ने बैठाई जांच

Wed, 10 Dec 2025 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
On the demand of the farmer, the Meda and Forest Department set up an investigation.
जमीन का मुआवजा दिलाए जाने की मांग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा और वन विभाग की एसडीओ अंशु चावला से मुलाकात की। इनका नेतृत्व अखाड़ा के महामंडलेश्वर व सॉल्यूशन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश्वरानंद पुरी महाराज ने किया। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन देकर दिल्ली रोड निवासी किसान ईश्वर सिंह की जमीन का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
इस मौके पर सॉल्यूशन फाउंडेशन के फाउंडर शिवनारायण यादव ने अधिकारियों को दिए ज्ञापन में कहा था कि किसान की जमीन पर 90 के दशक में वन विभाग द्वारा कब्जा कर संजय वन बनाया था, अभी तक इसमें कुछ जमीन का मुआवजा नहीं मिल सका है। जमीन के कुछ हिस्से पर वन विभाग का कब्जा है। बाकी जमीन पर आज भी किसान अपनी खेती बाड़ी कर रहा है। पिछले 35 वर्षों से लगातार किसान अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर बुधवार को भी महामंडलेश्वर राजेश नंद गिरी महाराज और किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने अधिकारियों से मुलाकात की। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने एसआईआर का कार्य समाप्त होते ही एक हफ्ते में मामले की जांच कराने की बात कही। एसडीओ वन विभाग अंशु चावला की ओर से अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं। 15 दिन में इस विषय में कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed