फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Gandhi Jayanti, female students depicted messages of truth and non-violence on posters.

Meerut News: गांधी जयंती पर छात्राओं ने पोस्टरों में उकेरे सत्य-अहिंसा के संदेश

Thu, 01 Oct 2026 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
On Gandhi Jayanti, female students depicted messages of truth and non-violence on posters.
सरधना। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग की ओर से छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, शांति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा के विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के संरक्षण में चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर शबाहत की ओर से किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में गांधीजी के जीवन-दर्शन और आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग की शिवानी और संस्कृत विभाग की पूजा शामिल रहीं। निर्णायक मंडल ने छात्राओं के पोस्टरों का विषय-वस्तु, मौलिकता, रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में इतबानूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सानिया सलीम और सलोनी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। अजरा सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जेनदट, सोनी कश्यप और सिमरन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed