ओमिक्रॉन का खतरा: मेरठ में इन देशों से आए 109 लोग, सभी की होगी जांच, डेंगू का मिला एक मरीज
ओमिक्रॉन की भारत में एंट्री हो चुकी है। वहीं मेरठ में भी विदेश से 109 और लोग आए हैं। इन सभी की जांच की जाएगी। वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनार्टक में ओमिक्रॉन के केस मिलने से मेरठ शहर में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग विदेश से आए और 109 लोगों की कोरोना जांच कराएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी।
विदेश से आए आठ लोगों समेत 4421 लोगों की गुरुवार को जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। इनमें फोकस सैंपलिंग के तहत बुधवार को लिए गए 242 लोगों की रिपोर्ट भी शामिल है। दो केस सक्रिय है, जो होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब रक 66044 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना का पहला मरीज 27 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से लगातार कोरोना के सक्रिय केस जिले में रहे हैं। सिर्फ एक दिन ऐसा रहा जब कोई सक्रिय केस नहीं था। सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि विदेश से आए लोगों के सैंपल एक सप्ताह के भीतर लेने और उनकी जांच करने का नियम है।
इन देशों से आए लोग
देश लोग आए
कनाडा 5
दुबई 1
जर्मनी 6
आयरलैंड 1
केन्या 1
कुवैत 2
मालदीव्स 7
मॉरीशस 1
नीदरलैंड 1
ओमान 7
कतर 9
सऊदी अरब 3
सिंगापुर 1
श्रीलंका 6
थाईलैंड 1
यूएई 28
यूके 12
यूएस 10
अन्य 7
यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज
फोकस सैंपलिंग: 1024 लोगों के लिए गए नमूने
बृहस्पतिवार को 1024 लोगों के सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। सबसे ज्यादा दौराला से 105 लोगों के, इसी तरह पल्हेड़ा से 100, मलियाना 84, तहसील 82, पुलिस लाइन 64, जाकिर कॉलोनी 64, कसेरू बक्सर 53, ब्रह्मपुरी 50, कंकरखेड़ा 48, अब्दुल्लापुर व राजेंद्रनगर से 46-46 नमूने लिए गए। इनके अलावा बाकी सैम्पल माछरा, भूड़भराल, संजय नगर, जाहिदपुर, हस्तिनापुर, तारापुरी, शकूरनगर, इस्लामाबाद, सरूरपुर, लल्लापुरा, रजबन और रोहटा से लिए गए। कुल 23 स्थानों से सैंपल लिए।
कोरोना टीकाकरण
14342 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
जिले में गुरुवार को 191 बूथों पर 14342 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। हालांकि 75 हजार लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक 19 लाख से ज्यादा कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि इनमें से 11 लाख से ज्यादा को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है।
यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम
डेंगू का एक मरीज मिला, संख्या हुई 1639
डेंगू का गुरुवार को एक मरीज मिला, जो जयभीमनगर का है। इस साल मरीजों की कुल संख्या 1639 पहुंच गई है। इनमें से 1569 मरीज ठीक हो चुके हैं, 70 सक्रिय हैं। 13 अस्पताल में हैं और 57 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।