{"_id":"65567d60bf5f3775c70b2979","slug":"officers-should-start-preparing-for-lok-sabha-elections-divisional-commissioner-meerut-news-c-14-1-noi1168-386668-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं अफसर : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं अफसर : मंडलायुक्त
Fri, 17 Nov 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मंडल के सभी जिलों के अफसर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नए बनाए गए मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करें। इसके निर्देश मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने अफसरों को दिए।
मंडलायुक्त बृहस्पतिवार को मेरठ रेंज के आईजी नचिकेता झा के साथ मंडल की कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था की समीक्षा कर रही थीं। मंडलायुक्त ने ठंड के मद्देनजर शेल्टर होम बनाने, कंबल वितरण, पशुओं को ठंड से बचाव की तैयारी को लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए।
आईजी नचिकेता झा ने कहा कि अपराध की छोटी से छोटी घटनाओं को पुलिस अफसर गंभीरता से लें और ऐसी घटनाओं पर विशेष ध्यान दें। खासकर जमीनी विवाद में पुलिस निष्पक्ष और समय से कार्रवाई करें और ऐसे विवादों का गुणवत्ता परक जल्द निस्तारण करें। उन्होंने गंगा मेला और छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों पर प्रवेश, निकास, यातायात तथा सूचना संकलन की पूरा बंदोबस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस बात का ध्यान रखे कि गंगा मेला व छठ पूजा के दौरान कोई भी दुर्घटना ना होने पाए। संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने गोतस्करी, अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होने गुंडा एक्ट, गैंगस्टर अधिनियम, हत्या, लूट, डकैती, महिलाओं के विरुद्ध अपराध यथा-अपहरण, पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति जनजाति के विरुद्ध अपराध की भी मंडलीय समीक्षा की। बैठक में मेरठ समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी, मेरठ के एसएसपी, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत के एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।