फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ocean Titans beat Royal Garuda by 67 runs

Meerut News: ओसियन टाइटंस ने रॉयल गरुड़ को 67 रन से हराया

Tue, 26 Nov 2024 07:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Ocean Titans beat Royal Garuda by 67 runs
मेरठ। आईटीआई साकेत मैदान में चल रहे द्वितीय महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा फाइनल मैच खेला गया। इसमें ओसियन टाइटंस ने रॉयल गरुड़ को 67 रन से हराकर गोल्ड श्रेणी का फाइनल मैच जीता। ओसियन टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल गरुड़ की टीम ने 16.1 ओवर में 88 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच राहुल को चुना गया। मुख्य अतिथि करण वाधवा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान कोच अतहर अली ने बताया कि डिमांड और प्लेटिनम कैटेगिरी का फाइनल रविवार और सोमवार को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन


गली बॉयज ने जेएसएससी को 91 रन से हराया
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में एनीटाइम फिटनेस लीग में सोमवार को गली बॉयज और जेएसएससी के बीच मैच हुआ। इसमें गली बॉयज ने 91 रन से मैच जीता। गली बॉयज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। इसमें अंचित ने 51 गेंद में 92 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसएससी की टीम 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। गली बॉयज की ओर से गेंदबाजी में अंचित ने 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अंचित को चुना गया। इस दौरान गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed