फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Objections to improve voter list will be filed till 6th February

Meerut News: मतदाता सूची में सुधार के लिए 6 फरवरी तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Tue, 06 Jan 2026 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Objections to improve voter list will be filed till 6th February
सरधना। नगर के बूथ पर एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच करते स्थानीय निवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत क्षेत्र के सभी मतदान बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। साथ ही मतदाताओं द्वारा अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों की जांच की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम देखा।
नगर में चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी ने बूथ पर तैनात अधिकारियों एवं बीएलओ से मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत अत्यंत महत्वपूर्ण है और मतदाता सूची में नाम का सही होना हर मतदाता का अधिकार है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित यह ड्राफ्ट मतदाता सूची अंतिम नहीं है बल्कि इसमें सुधार का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर ड्राफ्ट सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी का नाम छूट गया हो या नाम, उम्र, पता अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समय रहते दुरुस्त कराएं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिक से अधिक नए मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed