फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nye manko par bnega meerut karnal highway

नए मानकों पर बनेगा मेरठ-करनाल हाईवे

Fri, 16 Nov 2018 02:24 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 16 Nov 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
nye manko par bnega meerut karnal highway
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
उप्र के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गन्ने किसानों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री गंभीर हैं। किसान हित के लिए केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें काम कर रही हैं। वहीं मेरठ-करनाल मार्ग को जल्द ही नए मानकों के आधार पर फोरलेन बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार है। मुख्यमंत्री जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।  
दबथुवा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के क्रय केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गन्ना मंत्री ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे कामों से ग्रामीणों को अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में किसानों का गन्ना बकाया भुगतान चार साल से रुका था। योगी सरकार आने के बाद से किसानों का भुगतान कराया जा रहा है।  मोहिउद्दीनपुर मिल की क्षमता दोगुनी की गई। रमाला मिल की स्थिति में सुधार किया गया। जल्द ही 400 करोड़ रुपये का लोन मलकपुर मिल को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किनौनी मिल को लेकर भी मुख्यमंत्री गंभीर हैं। जल्द ही उसमें भी सुधार का प्रयास किया जा रहा है। सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई ने भी उप्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल प्रधान एवं संचालन जगन सिंह ने किया। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, महावीर सिंह, रामबोध, सचिन, पवन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, वेदप्रकाश, जोगिंद्र चौधरी, राजपाल, नरेंद्र सिंह, मुंशी, ओमबीर सिंह, ब्रहमपाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची की व्यवस्था जल्द सुधरेगी  
मिल से पर्ची वितरण का काम समितियों को देना किसान हित में है। इसमें पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। ढुलाई का भाड़ा 8.42 रुपये की बजाए अब 4.42 रुपये प्रति दस किमी तक सरकार ने कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed