फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Nutritional deficiency sick

क्या आप जानते हैं पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियां? पढ़िए खास खबर और रखिए इन बातों का ध्यान

Mon, 21 Sep 2020 12:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Nutritional deficiency sick
डॉ. निव्या विकल और डॉ. भावना गांधी - फोटो : अमर उजाला

खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। सेहत खराब करने में कीटनाशकों की भी बड़ी भूमिका है। वो जहर जो फल, सब्जियों और अनाज को कीड़े, रोग और खरपतवार से बचाने के लिए डाले जाते हैं। ऐसे में कीटनाशक का बड़ा हिस्सा उस फल और अनाज में समा जाता है। जो खाने वालों को बीमार कर रहा है। कीटनाशकों के प्रभाव से अस्थमा, ऑटिज्म, डायबिटीज, अल्जाइमर, किडनी, हृदय, प्रजनन संबंधी अक्षमता और कई तरह का कैंसर होने का खतरा रहता है। किसी भी व्यक्ति के आहार में कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा और सूक्ष्म पोषण तत्व होने चाहिए। भोजन में पहले जैसी ताकत के लिए तो मिट्टी और खेती से सुधार करना होगा। डायटीशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि खाने और पकाने का तरीका बदलकर कुछ हद इसकी भरपाई की जा सकती है।

विज्ञापन


पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियां
कार्बोहाइड्रेट: थकान, डिप्रेशन, कब्ज
प्रोटीन: त्वचा रोग, बाल झड़ना, संक्रमण, फैटी लीवर
विटामिन: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, कैंसर, संक्रमण
आयरन: श्वसन और खून संबंधी बीमारियां, दिल की बीमारी
जिंक: प्रतिरक्षण प्रणाली पर असर
थायमीन: मनोभ्रंश, अल्जाइमर, डायरिया, साइनोसाइटिस
मैग्नीशियम: बेचैनी, अवसाद, अनिद्रा

बढ़ रहे कैंसर का मामले
पोषक तत्वों की कमी और कीटनाशकों के प्रयोग से डीएनए खराब हो रहा है। ब्रेस्ट, किडनी और ब्लड कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 10 सालों में काफी फर्क पड़ा है। पहले अगर कैंसर के रोज 10 नए मरीज आते थे तो अब 50 आ रहे हैं। - डॉ. उमंग मित्तल, कैंसर रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: प्रशासन की बड़ी लापरवाही, सांठगांठ से लॉकडाउन के दौरान अवैध निर्माण, रेस्टोरेंट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं से पूरी कर रहे कमी
खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व कम होने से उनकी भरपाई दवाइयों से करनी पड़ती है। मरीजों को विटामिन, मिनरल्स, आयरन की दवाइयां लिखनी पड़ती हैं ताकि उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके। - डॉ. वीके बिन्द्रा, फिजीशियन

खाने को ज्यादा न पकाएं
फलों व सब्जियों की गुणवत्ता में कमी आई है। अगर संभव हो तो किचन गार्डन बनाएं। टमाटर, पुदीना, धनिया, लौकी खुद उगाएं। खाने को कम पकाएं। ज्यादा पकाने में विटामिन सी, बी व फोलिक एसिड सब्जियों से निकल जाते हैं। तेज धार वाले चाकू से सब्जी और फल काटें। कम पानी में खाना पकाएं। - डॉ. भावना गांधी, डायटीशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट

थोड़ा थोड़ा करके खाएं
अगर आप खूब खाते-पीते हैं। इसके बावजूद शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो जान लीजिए कि कमी आपके खाने में है। सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोकर खाएं। आटे को अच्छी तरह से गूथें। गूथने के बाद उसे फ्रीज न करें। एक साथ भरपेट खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। - गुंजन दहिया, डायटीशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट

कच्ची सब्जियां खाएं
सब्जियां कच्ची खाना शरीर के लिए स्वास्थवर्धक होता है। ताजा पकाया हुआ भोजन ही खाएं। बासी खाना पोषक तत्वों को खो देता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाने से मेटाबॉलिजम यानी उपापचय की दर में वृद्धि होती है। इससे ब्लड शुगर भी स्थिर रहता है। - डॉ. निव्या विकल, डायटीशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed