{"_id":"6708776b3c95e465dc0c1f78","slug":"number-of-passengers-decreased-in-ac-janrath-buses-meerut-news-c-14-1-mrt1051-677715-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसी जनरथ बसों में यात्रियों की संख्या घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसी जनरथ बसों में यात्रियों की संख्या घटी
विज्ञापन
मेरठ। परिवहन निगम में चल रही वातानुकूलित जनरथ बसों में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। बदलता मौसम इसका कारण माना जा रहा है। लोड फैक्टर कम होने के कारण जनरथ बसें रोडवेज के लिए घाटे का सौदा साबित होने लगी है।
मेरठ परिक्षेत्र के पांच डिपो में से मेरठ और सोहराब गेट डिपो में ही एसी जनरथ बसें चल रही हैं। मेरठ डिपो में नौ और सोहराब गेट डिपो आठ एसी बसें हैं। इन बसों को संचालन शामली से लखनऊ, मेरठ से लखनऊ, आगरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, दिल्ली मार्ग पर चलती है। गर्मी के मौसम में इन बसों में काफी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। हालांकि इन बसों में सामान्य बसों से 25 से 30 प्रतिशत अधिक है। इसके बावजूद गर्मी में ये बसें रोडवेज के लिए अच्छी आय करती है। अब इन दिनों जनरथ बसों में यात्री लगातार कम होते जा रहे है। वर्तमान में लोड फैक्टर 35 तक कम हो गया है। ऐसे में इन बसों का डीजल का खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है।