{"_id":"5e4704008ebc3ee5f748e8b3","slug":"now-students-will-be-brand-ambassadors-of-cleanliness-meerut-news-mrt469024495","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्र होंगे स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्र होंगे स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन

मेरठ। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने और शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अब नगर निगम विद्यार्थियों को ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल कर रहा है। इसके लिए पहले नगर निगम के अधिकारी शहर के कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे, उसके बाद उन्हीं छात्रों में से ब्रांड एंबेसडर चुने जाएंगे ताकि युवा समाज में स्वच्छता का पैगाम दे सकें।
दरअसल केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी के लिए इज ऑफ लिविंग सर्वे करा रही है। इस सर्वे की फीडबैक के आधार पर ही मेरठ केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी की सूचि में शामिल हो सकेगा, लेकिन फरवरी माह के शुरुआत में शुरू हुए इस सर्वे में अभी कम ही लोगों ने हिस्सा लिया है। इस सर्वे के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी नगर निगम, एमडीए, आवास विकास, पुलिस, शिक्षा विभाग और विद्युत निगम की है, ऐसे में नगर निगम ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सर्वे से जोड़ने के लिए कॉलेज, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेजों का रुख किया है। शुक्रवार को शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने इस्माइल गर्ल्स कॉलेज में स्टाफ एवं छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई साथ ही फीडबैक संबंधी फार्म भी भरवाए। सहायक नगरायुक्त का कहना है कि सभी कॉलेजों से जागरूक छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर चुना जाएगा।