फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to 30 schools not cooperating in the schemes

योजनाओं में सहयोग नहीं करने वाले 30 विद्यालयों को नोटिस

Mon, 12 May 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice to 30 schools not cooperating in the schemes
सहारनपुर। सरकारी योजनाओं को लेकर विभाग को सूचनाएं नहीं देने और सहयोग नहीं करने वाले 30 मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सोमबीर सिंह ने बताया कि कुछ विद्यालयों की मान्यता को लेकर भ्रम है। ऐसे विद्यालयों से मान्यता नवीनीकरण की कॉपी संबंधित पटल पर 14 मई तक जमा कराने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने वाले विद्यालयों पर विभाग नियमानुसार कठोर कार्रवाई करेगा।
विद्यालयों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने यहां छह फीट लंबा और चार फीट चौड़ा बोर्ड लगाएंगे, जिस पर विद्यालय का नाम, यू-डायस कोड और पता लिखेंगे, लेकिन कई विद्यालयों ने ऐसा नहीं किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के पास कोई शराब या नशे की दुकान तो नहीं है। इस संबंध में सभी विद्यालयों से जानकारी चाही गई थी, लेकिन उसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। इनके अलावा टीकाकरण में भी कई विद्यालय और मदरसे सहयोग नहीं कर रहे हैं। ड्राॅप बाक्स नियमानुसार खाली कर स्पष्ट आख्या जमा कराने के लिए कई बार कहा जा चुका है, लेकिन कई विद्यालय इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। इसी प्रकार अन्य योजनाओं और कार्यों को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो विद्यालय विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed