फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice pasted on the house of the accused inspectors

Meerut News: आरोपी दरोगाओं के मकान पर नोटिस चस्पा किया

Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted on the house of the accused inspectors
मेरठ/ झांसी। मेरठ के धागा कारोबारी को एनकाउंटर की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने के आरोपी दोनों दरोगाओं लोकेंद्र साहू और महेश कुमार गंगवार के मकानों पर मेरठ पुलिस ने गैर जमानती वारंट चस्पा कर दिया है। दोनों की तलाश में मेरठ पुलिस झांसी और बरेली पहुंची है। लोकेंद्र साहू की तलाश में मेरठ पुलिस ने झांसी में भी डेरा डाल रखा है। घर में आरोपी दरोगा के न मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की। लोकेंद्र के भाई और उसकी महिला मित्र से भी पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दरोगा की तलाश में झांसी में भी पुलिस कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

झांसी कोतवाली के नकटा चोपड़ा निवासी दरोगा लोकेंद्र साहू 2023 बैच का उपनिरीक्षक है। उसकी तैनाती मेरठ के लोहियानगर थाने में थी। लोकेंद्र के मां-पिता समेत अन्य परिजन झांसी रहते हैं। लोकेंद्र पर धागा कारोबारी राशिक निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट मेरठ को सोने तस्करी के झूठे मामले में फंसाकर एनकाउंटर करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। लोकेंद्र ने उपनिरीक्षक महेश कुमार गंगवार के साथ मिलकर कारोबारी से रुपये वसूले। कारोबारी की शिकायत के बाद जांच में मामला सही मिला। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने 10 फरवरी को दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कोर्ट से दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर दोनों के मकानों पर चस्पा कर दिया है। झांसी और बरेली में मेरठ पुलिस डेरा डाले हुए है। जल्द ही दोनों पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी को 25-25 हजार का इनाम घोषित करने की संस्तुति कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed