{"_id":"5feb93128ebc3e3bb4243045","slug":"not-a-plastic-bottle-keep-water-in-a-bucket-city-news-mrt518036654","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्लास्टिक की बोतल नहीं, बाल्टी में रखें पानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्लास्टिक की बोतल नहीं, बाल्टी में रखें पानी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने की रैन बसेरों की वर्चुअल समीक्षा
मुल्तान नगर रैन बसेरे में नहीं थी पानी की ठीक व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को रैन बसेरों की लखनऊ से वर्चुअल समीक्षा की। मुल्तान नगर रैन बसेरे में पानी की सही व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पानी प्लास्टिक की बोतल के बजाय बाल्टी में ढंककर रखा जाए। इसके अलावा कांच या स्टील के गिलास की व्यवस्था की जाए। हालांकि बाकी रैन बसेरों की ठीक व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
राहत आयुक्त की समीक्षा बैठक को देखते हुए सोमवार से ही रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही थी। मंगलवार को दोपहर 11 बजे राहत आयुक्त ने कासमपुर रैन बसेेरे को मोबाइल कैमरे की मदद से चेक किया। यहां मौजूद सहायक अभियंता निर्माण राजपाल सिंह यादव ने रैन बसरे की व्यवस्था दिखाई। यहां सब ठीक मिला।
इसके बाद उन्होंने मुल्ताननगर रैन बसेरे का हाल देखा। यहां पानी की व्यवस्था पूछने पर अवर अभियंता निर्माण प्रदीप श्रीवास्तव ने पानी की दो प्लास्टिक बोतलों को दिखाया। इस पर गोयल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने भोला रोड स्थित खड़ौली, बच्चा पार्क और टाउन हाल रैन बसेरों का भी हाल देखा। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायतों के भी रैन बसेरों की समीक्षा की।