फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   northan railway union men's election

नॉर्दन रेलवे मैन्स यूनियन ने बजाया चुनावी बिगुल

Fri, 02 Aug 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
northan railway union men's election
मेरठ। इस माह होने जा रहे रेलवे यूनियन चुनावों का शंखनाद हो गया है। नॉर्दन रेलवे मैन्स यूनियन ने अभियान की शुरुआत सिटी स्टेशन से की। सिटी स्टेशन पहुंचे एनआरएमयू अध्यक्ष कामरेड एसके त्यागी ने कहा कि निजीकरण, एनपीएस, समय से पहले सेवानिवृत्ति, न्यूनतम वेतन आदि समस्याओं का समाधान सिर्फ एनआरएमयू ही कर सकती है।
विज्ञापन

मंडल मंत्री अनूप शर्मा ने कहा कि सरकार को झुकाने के लिए यूनियन को मजबूत होना पड़ेगा। उन्होंने एनआरएमयू के लिए चरित्र, संघर्ष, इतिहास और उपलब्धियों को देखते हुए एकतरफा मतदान की अपील की। शाखा सचिव सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि एनआरएमयू ही आपके हक की लड़ाई लड़ती है। संचालन करते हुए कामरेड विजयकांत शर्मा ने कहा कि ट्रैकमैन को बहाल कराना, दो प्राइवेट अस्पताल पैनल में कराना, लोको लॉबी को बंद होने से बचाना आदि कार्य किए। इस अवसर पर महिला संयोजक सीमा शर्मा, अभिलाष, स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा, अरुण, कामरेड अनुज त्यागी, कामरेड अजेंद्र, राजीव, कामरेड विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, सहायक महामंत्री कामरेड विक्रम सिंह और सहायक मंडल मंत्री कामरेड नवीन यादव ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed