फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of the girl student who jumped into Ganga canal even on the fourth day

Meerut News: गंगनहर में कूदी छात्रा का चौथे दिन भी सुराग नहीं

Sun, 22 Feb 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
No trace of the girl student who jumped into Ganga canal even on the fourth day
ऋतु तोमर का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नानू पुल से चार दिन पूर्व गंगनहर में कूदी इंटरमीडिएट की छात्रा ऋतु तोमर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को भी पीएसी की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रा की तलाश जारी रहने के बावजूद परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से हापुड़ जिले के खेड़ा पिलखुवा निवासी ऋतु तोमर कक्षा 12वीं की छात्रा है। 18 फरवरी को उसकी यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा थी। इससे एक दिन पहले वह सहेली से नोट्स लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह सरधना क्षेत्र के नानू पुल पर पहुंची और गंगनहर में कूद गई।
विज्ञापन

घटना के बाद से पुलिस और पीएसी की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। रविवार को भी दिनभर गंगनहर में खोजबीन की गई लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। उधर, छात्रा के परिजन लगातार गंगनहर किनारे डटे हुए हैं। बेटी के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed