फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No sale of 3 thousand items of China in the midst of recession

मंदी के बीच चीन की 3 हजार वस्तुओं की ‘नो सेल’

Sat, 20 Jun 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
No sale of 3 thousand items of China in the midst of recession
मंदी के बीच चीन की 3 हजार वस्तुओं की ‘नो सेल’
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी के बीच बाजार पूरी तरह शांत हैं। आम दिनों में होने वाली सेल का ग्राफ भी नहीं हो रही है। 20 प्रतिशत सेल पर व्यापारी काम कर रहे हैं। कारोबार के हालातों को देखते हुए अब व्यापारियों ने चीन से भारत में आयात की जाने वाली 3 हजार वस्तुओं को बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। बचा स्टॉक सेल होने के बाद व्यापारी अब चीन निर्मित किसी भी सामान को नहीं बेचेंगे।
सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा के मुताबिक बाजार खुलने के सात दिन बीतने के बाद भी हालात अच्छे नहीं हैं। शुक्रवार तक शहर के लगभग 95 फीसदी बाजार खुल गए हैं। जो सामान लॉकडाउन के दौरान डिमांड में रहा ज्यादातर उसी की सेल हो रही है। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फुटवियर, गार्मेँट सेग्मेंट में तो सेल हो रही है, लेकिन ऑटोमोबाइल, होटल इंडस्ट्री, रेस्तरा, मिष्ठान विक्रेता, फर्नीचर, ज्वेलरी व्यापारियों अभी भी ग्राहकों का इंतजार है। ऐसे समय में व्यापारियों ने चीन की वस्तुओं को न बेचने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीजनल कारोबार पर पड़ी मार
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि गर्मियों का कारोबार इस बार कोरोना महामारी के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। व्यापारियों के अनुसार न शादियां हुई और न ही प्रमुख त्यौहारों पर कोई आयोजन हुए। ऐसे में इसका सीधा प्रभाव बाजार पर पड़ा है। बाजार खुले सात दिन बीत जाने के बाद भी कई सेग्मेंट में अभी तक नो सेल के हालात हैं। अब व्यापारी चीनी सामान के बहिष्कार कर रहे हैं, ऐसे में सरकार को भी व्यापारियों को राहत पैकेज देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार ने नहीं पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शहर के प्रमुख बाजार सदर व्यापार मंडल, आबूलेन व्यापार मंडल, बेगमपुल व्यापार मंडल, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड, लालकुर्ती सहित आउटर के प्रमुख बाजारों के व्यापार संघ और व्यापारियों के अनुसार एक सीजन में सेल का ग्राफ 259 करोड़ को पार कर जाता था। इस बार बाजार खुलने के बाद बाजार ने 50 करोड़ के ग्राफ को भी पार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed