फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No one is ready to take the child of rape victim

12 की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

Thu, 13 Oct 2022 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
No one is ready to take the child of rape victim
दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को कोई ले जाने को तैयार नहीं
विज्ञापन

मेरठ। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की 12 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को मेडिकल से कोई भी ले जाने को तैयार नहीं है। बच्चा स्वस्थ है, लेकिन न तो पुलिस उसे अपने साथ ले जा रही है और न ही पीड़िता का परिवार। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन चाहता है कि जब तक कोर्ट तय नहीं करता कि बच्चा कहां रहेगा, तब तक पीड़िता या फिर पुलिस उसे अपने साथ ले जाए या जब तक उसे कोई नहीं ले जाता, तब तक पीड़िता और पुलिस अस्पताल में ही रहे। यही वजह रही कि बुधवार को पीड़िता की डिस्चार्ज स्लिप बनने के बाद भी उसे छुट्टी नहीं मिल सकी। मेडिकल प्रबंधन नहीं चाहता है कि इस गंभीर मामले में कोई फजीहत हो, क्योंकि पहले भी यहां से बच्चे चोरी जैसे घटना हो चुकी हैं।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि बच्चे को पीड़िता के परिवार के सुपुर्द किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने उसे ले जाने से साफ इनकार कर दिया। वह सिर्फ पीड़िता को वहां से ले जाना चाह रहे हैं। वहीं, जब पुलिस से से उसे ले जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। पुलिस चाहती है कि बच्चा यहीं से सीधा कोर्ट में चला जाए और वहां तय हो कि बच्चा कहां जाएगा। ऐसे में मेडिकल प्रबंधन असमंजस में है। मेडिकल प्रबंधन चाहता है कि जब तक बच्चा मेडिकल में भर्ती है तो वह पुलिस की निगरानी में रहे। ऐसा तभी हो सकता है, जब पीड़िता भी यहीं भर्ती रहे। लिहाजा अभी पीड़िता की छुट्टी नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह है मामला
खोड़ा थाना क्षेत्र की 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता कामगार हैं। उसे आठ माह का गर्भ होने पर परिवार के लोगों ने पूछा तो पता चला कि वह सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई है। परिजन ने पांच सितंबर को दो भाइयों सहित तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं, पांच अक्तूबर को पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज मेरठ में बच्चे को जन्म दिया। नवजात मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू और पीड़िता गायनिक वार्ड में है। दोनों स्वस्थ हैं, जबकि तीनों आरोपी जेल भेजे गए हैं। आरोपियों की साथी युवती बाल सुधार गृह में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed