{"_id":"6a639202bffeeb5ecb097c00","slug":"nisha-chauhans-beauty-parlour-reopens-daughter-angel-shares-an-emotional-video-dedicated-to-her-mother-meerut-news-c-73-1-mct1008-108050-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निशा चौहान का ब्यूटी पार्लर फिर खुला, बेटी ऐंजल ने मां के नाम किया भावुक वीडियो साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निशा चौहान का ब्यूटी पार्लर फिर खुला, बेटी ऐंजल ने मां के नाम किया भावुक वीडियो साझा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व ब्यूटी पार्लर संचालक निशा चौहान की हत्या के बाद करीब तीन सप्ताह से बंद पड़ा उनका ब्यूटी पार्लर शुक्रवार को दोबारा शुरू हो गया। निशा की बहन सोनिया ने पार्लर की जिम्मेदारी संभाली। जबकि आठ वर्षीय बेटी ऐंजल ने मां के इंस्टाग्राम अकाउंट से भावुक वीडियो साझा कर ग्राहकों से सहयोग की अपील की।
निशा चौहान ब्यूटी पार्लर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ाव बनाया था। तीन जुलाई को उनकी हत्या के बाद पार्लर पूरी तरह बंद हो गया था। वहीं, पुलिस जांच के दौरान मोबाइल फोन कब्जे में होने के कारण उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी निष्क्रिय हो गए थे।
बता दे कि 3 जुलाई को जमीनी विवाद के चलते निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रदीप ने भी खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसमें प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वर्तमान में वह जेल में है। निशा के भाई अंकित ने पड़ोसी विकास व राहुल व पति प्रदीप पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पार्लर को फिर से शुरू होने के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट भी चालू किए गए है। निशा की आठ वर्षीय बेटी ऐंजल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक वीडियो साझा किया। निशा के बेटे देव व ऐंजल का कहना है कि निशा ने मेहनत से इस पार्लर को पहचान दिलाई थी। उन्होंने अपनी मां के इंस्टाग्राम अकाउंट से ग्राहकों से की भावुक अपील करते हुए कहा- मां के सपनों को आपका साथ चाहिए।
-- -- -- -- --