{"_id":"645ccc77d14306d8ac00c2d5","slug":"nikay-chunav-fight-between-bjp-and-independent-supporters-in-dispute-of-fake-vote-and-many-in-police-custody-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोट को लेकर भिड़े भाजपा व निर्दलीय समर्थक, पुलिस से तीखी नोकझोंक, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोट को लेकर भिड़े भाजपा व निर्दलीय समर्थक, पुलिस से तीखी नोकझोंक, कई हिरासत में
Thu, 11 May 2023 04:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 May 2023 04:37 PM IST
सार
UP Nikay Chunav 2023 : फर्जी वोट को लेकर भाजपा व निर्दलीय समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं, थाने में भाजपा नेताओं और पुलिस अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद में मोदीपुरम के पल्लवपुरम में भाजपा समर्थक और अन्य लोगों में फर्जी वोट डालने को लेकर भिड़ंत हो गई। बताया गया कि निर्दलीय प्रत्याशी के भाई व एक अन्य युवक द्वारा फर्जी वोट डालने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके चलते वहां हंगामा हो गया। वहीं, हंगामे के बीच दोनों में हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मामला पल्लवपुरम फेस-2 हेरिटेज पब्लिक स्कूल पर बने बूथ का है। यहां फर्जी वोट डालने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। भाजपा पार्षद प्रत्याशी विक्रांत ढाका का एजेंट और निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा के भाई के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: बागपत में पुलिस पर हमला, मेरठ में भिड़े भाजपा-निर्दलीय समर्थक भिड़े, कई हिरासत में
विज्ञापन
इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के एजेंट समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पल्लवपुरम थाने पहुंची। उधर, सूचना मिलते ही भाजपा नेता सत्येंद्र भराला, प्रत्याशी विक्रांत ढाका थाने पर पहुंचे और वहां पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
चुनाव के दौरान वोटिंग होने के चलते पुलिस ने अभी पकड़े गए युवकों को नहीं छोड़ा है। भाजपा नेता सत्येंद्र भराला का कहना है कि भाजपा की जीत वार्ड 57 में हो रही है, जिसको लेकर दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav 2023: 90 साल की जमीला ने चारपाई पर पहुंचकर डाला वोट, तस्वीरों में देखें मतदान का उत्साह