फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav: Congress releases list of 62 councilor candidates after gritty

Nikay Chunav: पहले कराई किरकिरी, फिर कांग्रेस ने 62 पार्षद प्रत्याशियों की सूची की जारी, पढ़ें-हर अपडेट

Thu, 27 Apr 2023 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर सियासी कलह के सुर्खियां बनने पर पार्टी की ओर से 62 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई, जबकि पहले सभी वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के दावे किए जा रहे थे।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Congress releases list of 62 councilor candidates after gritty
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में किरकिरी होने पर आखिर कांग्रेस ने अपने 62 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी खड़े करने का दावा कर रही थी लेकिन 28 वार्डों में प्रत्याशी तलाश नहीं कर पाई है।  

विज्ञापन


निकाय चुनाव में सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन के बाद से ही प्रत्याशी अपने पक्ष में फिजां बनाने में जुट गए हैं। सभी दल अपने तरकश से चुनावी तीर छोड़ने लगे हैं। अपनी जीत के लिए सियासी आंकड़े भी बिठाए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस आपसी कलह और गुटबाजी से नहीं उबर पा रही है। 
विज्ञापन


हालत यह है कि 90 वार्डों में से पार्टी  28 वार्डों में प्रत्याशी नहीं तलाश कर पाई है। पार्टी ने नसीम कुरैशी को प्रत्याशी घोषित किया है। डाॅ. यूसुफ कुरैशी भी मजबूत दावेदारी कर रहे थे। उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। एक गुट उनके पक्ष में लामबंदी में भी जुटा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मेरठ के 70 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी भाजपा, छह निकायों में 82 नामांकन हुए जमा, नाम वापसी आज

हालांकि अब डाॅ. यूसुफ कुरैशी ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी निर्णय का स्वागत करते हैं और पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। 

उधर, परविंदर सिंह ईशू के वार्ड से उनकी सिफारिश पर टिकट नहीं मिलने पर उनकी नाराजगी सामने आई और उन्होंने दो दावेदारों के चुनाव चिह्न वापस करा दिए और पार्टी आलाकमान तक शिकायत की।

सियासी कलह के सुर्खियां बनने पर पार्टी की ओर से 62 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई जबकि पहले सभी वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव  लड़ाने के दावे किए जा रहे थे। इस बाबत महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी का कहना है कि पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

रालोद छोड़ भाजपा का दामन थामा
वार्ड 41 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपाली वर्मा ने पति ऋषिपाल सहित बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। ऋषिपाल ने बताया कि वह अभी तक रालोद में थे। अब उन्होंने रालोद छोड़कर भाजपा का हाथ थामा है।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक सबलोक आदि ने उनका स्वागत किया। 

परविंदर को कांग्रेस का नोटिस फिर सपा का दामन थामा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने परविंदर सिंह ईशु के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जांच बिठा दी है। उधर, ईशु ने फिर से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि परविंदर सिंह ईशु वार्ड 7, 9, 17, 23, 64 के लिए दावेदारों की पैरवी कर रहे थे। ऐसे में वार्ड 9, 17, 32 में सिंबल दे दिए गए। वहीं दो वार्डों में सिंबल पार्टी द्वारा

अधिकृत प्रत्याशियों को दिए गए लेकिन परविंदर ने वार्ड 7, 17 और 23 के प्रत्याशियों के सिंबल वापस कर दबाव बनाने का काम किया जो कि घोर अनुशासनहीनता है। इस प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्य कमेटी गठित कर दी गई है, जो अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी। जांच पूरी होने तक परविंदर पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। 

उधर, परविंदर ईशु का कहना है कि उन्होंने बुधवार सुबह कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया था और फिर से समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। परविंदर ईशु को 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने कैंट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि बाद में कांग्रेस के समझौते के आधार पर टिकट कांग्रेस के खाते में चला गया था। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाने की तैयारी में जुटे सपाई
सपाई नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। सभा के लिए सपाई सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। 
सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि कोशिश है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में मेरठ आएं। उनके आने से पार्टी और प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी। सपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने दावा किया कि जीत सपा की होगी। हालांकि अभी तक मेरठ में सपा का कोई महापौर नहीं बना है। निवर्तमान महापौर सुनीता वर्मा भी जब जीती थीं तो वह बसपा में थीं। बाद में उन्होंने सपा का दामन थामा था। वहीं, सपा में पार्षदों के टिकट को लेकर भी खमासान मचा है। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला वह खफा हैं। कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां पहले एक प्रत्याशी को नाम फाइनल कर दिया गया और बाद में उसका टिकट काटकर दूसरे को प्रत्याशी बना दिया गया। इससे भी नाराजगी है। 

आचार संहिता का उल्लंघन
नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवार कस्बा सरधना में आदर्श आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। देर रात तक रास्तों पर सभाओं कर प्रचार किया जा रहा है। बिना पास वाले वाहन भी प्रचार करते घूम रहे हैं। 

नगर पालिका सरधना के अध्यक्ष और 25 वार्ड सभासद बनने की होड़ में उम्मीदवार आचार संहिता को भूल ही बैठे हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के कई उम्मीदवारों के वाहन दिनभर मानक से अधिक आवाज के साथ लाउडस्पीकर से प्रचार कर रहे हैं। रात 10 बजे के बाद भी मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर प्रचार और सभा का शोर सुना जा सकता है। इनमें से कई वाहन प्रशासन से बिना वाहन पास लिए ही प्रचार में जुटे हैं। प्रशासन ने इन उम्मीदवारों के व्यय पर नजर रखने के लिए उड़नदस्तों का भी गठन किया है, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर का कहना है कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed