{"_id":"67d09bb23f1503e2b20d1357","slug":"nia-raids-to-investigate-the-connection-of-khiwai-youths-with-pakistan-meerut-news-c-14-1-mrt1051-804957-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खिवाई के युवकों के पाकिस्तान से कनेक्शन की जांच के लिए एनआईए का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खिवाई के युवकों के पाकिस्तान से कनेक्शन की जांच के लिए एनआईए का छापा
विज्ञापन
अन्य संस्करणाें के ध्यानार्थ..
पाकिस्तान के सोशल मीडिया ग्रुपों से जुड़े रहे किशोर से पांच घंटे तक की पूछताछ
किशोर को हिरासत में लेकर जाकर पांच माह पहले भी जुटाई थी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर/मेरठ। कस्बा खिवाई के युवकों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच के लिए दिल्ली से आई जांच एजेंसी एनआईए और एटीएस की टीम ने कई युवकों के घर पर छापा मारा। जांच एजेंसी की टीम ने एक किशोर को हिरासत में लेकर पांच घंटे तक पूछताछ की है। किशोर के परिजनों को नोटिस तामील कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस की टीम कस्बा खिवाई में पहुंची। जहां टीम ने एक 16 वर्षीय किशोर से पूछताछ की है। बताया गया है कि किशोर पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल रह चुका है। इन ग्रुपों में शामिल कई लोग भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे। दावा किया गया है कि बाद में किशोर ने इन ग्रुपों को छोड़ दिया था। लेकिन ग्रुप की निगरानी लगातार जांच एजेंसियां कर रही थीं। अन्य युवकों के भी ग्रुप या उसमें जुड़े लोगों से संपर्क की जानकारी मिलने पर एनआईए और एटीएस की टीम ने छापा मारा।
पुलिस चौकी में की पूछताछ
मामले में एक किशोर को टीम अपने साथ लेकर खिवाई पुलिस चौकी लेकर आ गई और पूछताछ की गई। इसके बाद सूचना पाकर स्थानीय खुफिया विभाग के अधिकारी और टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि टीम ने पूछताछ के दौरान गोपनियता बरती और स्थानीय पुलिस को भी इसमें शामिल नहीं किया। जांच एजेंसी ने किशोर के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
नहीं मिला पूर्व में हिरासत में लिया गया हाफिज
पूर्व में हिरासत में लिए गए हाफिज के बारे में भी पूछताछ की। हालांकि वह अपने मस्जिद में नहीं मिल पाया। कई घंटे तक चली पूछताछ के बाद टीम देर शाम किशोर को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। जांच टीम ने बताया कि किशोर से सहारनपुर सहित के अन्य राज्यों के आरोपी बनाए गए युवकों को मामले में गवाह बनाया गया है। नोटिस तामील कराया गया है।
गई। लेकिन साथ ही टीम यह भी हिदायत दे गई कि इसकी गतिविधियों पर टीम लगातार नजर रख रही है और किशोर के भविष्य को लेकर भी टीम ने उनके परिवार वालों को नसीहत भी दी। जांच टीम ने बताया कि किशोर से सहारनपुर सहित के अन्य राज्यों के आरोपी बनाए गए युवकों के मामले में गवाह बनाया गया है। नोटिस तामील कराया गया है। उसे पूछताछ के लिए कहीं भी बुलाया जा सकता है। गवाह के तौर पर ही उसके बयान दर्ज करने के लिए टीम खिवाई पहुंची थी। उन्होंने किशोर को आरोपी बनाने या कोई दस्तावेज बरामद होने से साफ इंकार कर दिया।
-- -- -- -- -- -- --
छह अक्तूबर को टीम ने की थी पूछताछ
इससे पहले गत वर्ष 6 अक्तूबर को जांच एजेंसियों की टीम ने कस्बा खिवाई में छापा मारा था। टीम ने हाफिज को मस्जिद से हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की थी। जबकि एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। वहीं, दो युवकों को छोड़ दिया गया था। जिनके परिजन ने क्लीन चिट मिलने का दावा किया था। जांच टीम सभी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।
एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि जांच एजेंसियों ने किशोर से पूछताछ आदि के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं दी है।