Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NGT constitutes a joint committee to examine 14 water sources in Sardhana

Meerut News: सरधना के 14 जल स्रोतों की जांच के लिए एनजीटी ने गठित की संयुक्त समिति

Sun, 29 Nov 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
NGT constitutes a joint committee to examine 14 water sources in Sardhana
- आठ सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, 5 मार्च 2027 को होगी अगली सुनवाई, दीपक निराला ने जनहित में पहल बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के 14 तालाबों और अन्य जल स्रोतों पर कथित अतिक्रमण के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने संयुक्त समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। 25 नवंबर को पारित आदेश के तहत समिति को संबंधित जल स्रोतों का स्थलीय निरीक्षण कर पुराने राजस्व अभिलेखों के आधार पर उनकी स्थिति, क्षेत्रफल और कथित अतिक्रमण की जांच करनी होगी। आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च 2027 को निर्धारित की गई है।
दीपक निराला ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के 14 चिह्नित तालाबों और जल स्रोतों से जुड़े मुद्दे को पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के दृष्टिगत एनजीटी के समक्ष उठाया गया है।
विज्ञापन

एनजीटी की ओर से गठित संयुक्त समिति में जिलाधिकारी मेरठ को समन्वय एजेंसी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश राज्य वेटलैंड अथॉरिटी के सदस्य सचिव के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। समिति संबंधित जल स्रोतों का निरीक्षण कर उनके मूल क्षेत्रफल, वर्तमान स्थिति, अतिक्रमण की स्थिति, लंबित मुकदमों और संबंधित विभागों की ओर से की गई सुधारात्मक अथवा दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता दीपक निराला ने इस पहल को किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्रवाई या निजी विवाद के बजाय जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा मामला बताया। उनका कहना है कि तालाब, पोखर, कुएं और अन्य जल स्रोत सार्वजनिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी परिवार को परेशान करना या किसी का घर उजाड़ना नहीं, बल्कि कानून के तहत निष्पक्ष जांच कर जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित कराना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होगी और किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा। साथ ही, संबंधित जल स्रोतों की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी और सरधना की जल धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed