{"_id":"6ae86d95a0d06d5a0f095e99","slug":"news-from-west-up-sangeet-som-claims-atiq-s-dog-used-to-shake-hands-with-mulayam-singh-criminal-escapes-2026-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी की खबरें: संगीत सोम बोले- मुलायम सिंह से हाथ मिलाता था अतीक का कुत्ता, पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी की खबरें: संगीत सोम बोले- मुलायम सिंह से हाथ मिलाता था अतीक का कुत्ता, पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार
Mon, 02 Nov 2026 04:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:35 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ में पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। भाजपा नेता संगीत सोम ने सपा पर निशाना साधा। शामली में चौकीदार का शव पेड़ से लटका मिला। लंदन की लॉरा पेन बागपत में अपने दोस्त शुभम के घर आईं।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के नौचंदी थाने से चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
Trending Videos
पुलिस कर रही तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि सोमवार सुबह आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे लेकर बाहर निकले। इसी दौरान आरोपी ने हथकड़ी खोल ली और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश में लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

कार्यक्रम में बोलते संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का सपा पर तीखा हमला
भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दिवाली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अतीक अहमद और मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की।
संगीत सोम ने कहा कि हमने वह दौर भी देखा, जब अतीक अहमद का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार को कोई नहीं हटा सकता। चुनाव के बाद बचे हुए अपराधियों का भी सफाया होगा।
यह कार्यक्रम नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की ओर से आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हुआ।

सांप की केंचुली दिखाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में एक मकान की नींव से पांच दिन में निकले 30 कोबरा सांप... 200 खाली अंडे मिलने से दहशत में परिवार
बागपत के कहरका गांव में एक पुराने मकान की नींव से लगातार कोबरा सांप निकल रहे हैं। किसान कपिल त्यागी का करीब 35 साल पुराना मकान तोड़कर नया बनाया जा रहा है। इसी दौरान पिछले पांच दिनों में 30 कोबरा सांप निकल चुके हैं।
इतना ही नहीं, मकान की नींव की खुदाई के दौरान करीब 200 खाली अंडे भी मिले हैं। सांप निकलने से डरे परिवार ने मकान खाली कर दिया है और दूसरे मकान में रहने लगा है।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाली अंडों का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी वन विभाग श्रवण कुमार के मुताबिक, मकान के नीचे सांपों का बड़ा बिल हो सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सांप दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

खेत में ट्रैक्टर चलाती लाली उर्फ लॉरा पेन और शुभम।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में लंदन से आई युवती को भा गई गांव की जिंदगी
बागपत के बावली गांव की देसी जिंदगी लंदन से आई युवती को इतनी पसंद आई कि वह चार दिन तक गांव में ही रहीं। लंदन की रहने वाली लॉरा पेन, जिन्हें सोशल मीडिया पर लंदन की लाली के नाम से जाना जाता है, गांव के यूट्यूबर शुभम उर्फ बिली से मिलने पहुंचीं।
दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दिल्ली में मुलाकात हुई और शुभम उन्हें अपने गांव बावली लेकर आए। यहां लाली ने ग्रामीण जीवन को करीब से देखा। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, बच्चों के साथ समय बिताया और गांव में लोगों के साथ चाय भी पी।
लाली ने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। गांव के देसी खानपान और रहन-सहन के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए। उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।