फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Newborn dies, doctor accused of negligence, uproar

नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा

Thu, 17 Apr 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies, doctor accused of negligence, uproar
मुजफ्फरनगर। अस्पताल में भर्ती एक दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

चरथावल निवासी लियाकत की पत्नी को मंगलवार शाम बकरा मार्केट स्थित एक नर्सिंगहोम पर प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। महिला ने एक शिशु को जन्म दिया था। जन्म के बाद चिकित्सक की ओर से बताया गया कि शिशु बीमार है। उपचार के लिए मौके पर ही रुड़की रोड पर संचालित एक एक नर्सिंगहोम में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने शिशु की हालत देखते हुए उसे अपने नर्सिंग पर भर्ती कराया। बुधवार सायं उपचार के दौरान शिशु की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया जा रहा है कि नवजात के दिल में 3.5 एमएम का छेद था। जिसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर करने की बात कही थी। लेकिन परिजन उसे लेकर नहीं गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। लेकिन कुछ देर उपरांत दोनों पक्ष में समझौता हो गया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि वह मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed