फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New Year welcomed with a prayer meeting in churches

चर्चों में प्रार्थना सभा के साथ हुआ नववर्ष का स्वागत

Thu, 02 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
New Year welcomed with a prayer meeting in churches
चर्चों में प्रार्थना सभा के साथ हुआ नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन

मेरठ। शहर के सभी सोलह प्रमुख चर्च में नववर्ष 2020 का स्वागत श्रद्धा, आस्था, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। चर्च में प्रार्थनाओं के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हाई मास्क प्रार्थनाएं और कम्यूनिकेशन सर्विस आदि आयोजित की गई। बच्चों और बड़ों की खेल स्पर्धाएं हुईं। परम प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फादर और रैव्ह. ने प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
मिशन कंपाउंड स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में रैव्ह. इमैनुएल मसीह ने प्रार्थना के दौरान कहा कि देश में शांति का माहौल रहना चाहिए। आज ही हमें बुरे कामों से तौबा करनी होगी। नए प्रण लेने का तभी लाभ होगा। जीवन को ऐसा रखना कि संसार के सामने एक मिसाल दे सकें। प्रार्थना के बाद चर्च में होली कम्यूनियन का आयोजन हुआ। बच्चों की दौड़, नींबू रेस, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर, युवाओं का क्रिकेट मैच पांच ओवर, पुस्तक रेस आदि स्पर्धाएं कराई गई। रैव्ह. डीके डोयल और रैव्ह. इमैनुअल मसीह ने बच्चों को गिफ्ट बांटे।
विज्ञापन

चर्च सचिव महेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष सुरेश बी. लाल शास्त्री और सोशल कमेटी की चेयरमैन पिंकी स्टीफन मौजूद रहीं। बच्चों में रिचल, किम, रिदम, रौनक, मुस्कान, जोयल, अंकिता, शैली आदि ने खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। संचालन अरोमा स्टीफन ने किया। इस दौरान एलिजाबेथ जॉन, जोन जोसफ, सुनीता रोबिन, नोयल मैसी, मुन्ना सिंह, विक्रांत, रौनी मसीह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छावनी स्थित सेंट जोसफ्स कैथेड्रल में नववर्ष पर प्रभु यीशु की मां का पर्व मनाया गया। हिंदी और अंग्रेजी में पवित्र मिस्सा बलिदान हुआ। फ्रांसिस कलिस्ट ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया और नव वर्ष के बारे में बताया। इस दौरान फादर थॉमसन, फादर ईशु अमृतम, फादर बैंडिक्ट, फादर रॉय और फादर जॉन चिम्मन ने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामना दी। इस दौरान रमेश गिल, रॉबर्ट सैमुअल, सैमसंग मसीह, हरलाल मसीह, सिस्टर गेल, सिस्टर कैरन मौजूद रहे। सेंट थॉमस चर्च में रैव्ह. पारितोष नोयल ने होली कम्यूनिकेशन सर्विस संपूर्ण कराई। इस दौरान चर्च में खेल स्पर्धाएं का आयोजन हुआ। इस दौरान पीवी सिंह, अशोक सहाय, पादरी वीके बहादुर, सुनीता राणा, वॉल्टर सोलोमन आदि रहे।

इन चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
अब्दुल्लापुर स्थित सर्वेंट ऑफ गॉड मिनिस्ट्री रैव्ह. जोय हावर्ड, मलियाना स्थित पेंटी कोस्टल चर्च रैव्ह. विजय चौहान, छावनी स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में चमन कंफर्ट और कमलेश कंफर्ट, सेंट लुक्स चर्च में फादर राज, सेंट पीटर्स चर्च में फादर लोरेंस, शास्त्रीनगर स्थित ईसीआई चर्च रैव्ह. डेनियल मसीह, साकेत स्थित दुआ का घर में रैव्ह. फिनी अब्राह्म, नंगलाबट्टू स्थित एबीसी चर्च रैव्ह. दिनेश चंद्र, सिविल लाइंस स्थित अनंत आशा प्रार्थना भवन रैव्ह. आनंद मसीह, सेंट जोंस चर्च में रैव्ह. रिनवी नोयल, कंकरखेड़ा बाईपास स्थित मार्थमा चर्च में फादर जेम्स डिसूजा, जंगेठी स्थित कैथोलिक चर्च में फादर करियापुस ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed