{"_id":"5869633c4f1c1b7b25eec64b","slug":"new-year-celebrate-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए खास रहा इस बार न्यू ईयर, जश्न में डूबा शहर, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए खास रहा इस बार न्यू ईयर, जश्न में डूबा शहर, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 02 Jan 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष के उपलक्ष में मॉल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल का पहला दिन लोगों ने परिवार के साथ धूमधाम से मनाया। रविवार को शहर में जश्न का माहौल रहा। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी जोश और उत्साह में नजर आए। खिली हुई धूप, पार्कों की हरियाली में दिन और भी यादगार बन गया। रेस्टोरेंट, होटल और स्ट्रीट फूड प्वांइट्स पर खासी भीड़ रही। मॉल्स और बाजारों में खरीदारी के साथ नए साल का शुभारंभ हुआ। फिल्म दंगल देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी। पिकनिक, खरीदारी, फिल्म और पिज्जा पार्टी के साथ साल का पहला संडे सुपर संडे की तरह मनाया गया।
विज्ञापन
पार्कों में रही चहल पहल
गांधी बाग में जश्न मनाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
रोजमर्रा की भागदौड़ से लोगाें ने पार्कों में पिकनिक मनाई। कंपनी बाग में खिदमत ए खल्क, एमएम पब्लिक स्कूल की टीम नया साल मनाने पहुंची। लोग परिवार और दोस्तों के साथ भी साल के पहले दिन पार्कोें में पर्यावरण से दोस्ती करने पहुंचे। झूले झूलकर नया साल मनाया। कंपनी बाग कैंट, सूरजकुंड पार्क व पाइन पार्क, रैम पार्क एवं गोल्डन फिश पार्क में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल के टिकट को लगी लंबी लाइन
शॉप्रिक्स मॉल में 'दंगल' देखने आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म दंगल का लोगों ने साल के पहले दिन आनंद लिया। परिवार के साथ वेव्स सिनेमाज दिल्ली रोड, आईनॉक्स पीवीएस मॉल गढ़ रोड में दंगल फिल्म देखने पहुंचे। रेसलर गीता-बबीता व महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर बनी दंगल लोगों को खूब पसंद आई। बॉक्स ऑफिस पर सुबह से ही टिकट लेने के लिए भीड़ लगी, जो देर रात तक कतारों में नजर आई। ऑनलाइन बुकिंंग और एडवांस बुकिंग वाले दर्शकों को एडवांस बुकिंग का लाभ मिला।
रेस्टोरेंट, होटल्स में मनाया नया साल
साल का पहला दिन जायकेदार खाने और चाय-कॉफी के बीच मनाया गया। घरों में व्यंजन पकाए गए। रेस्टोरेंट, होटल्स व चाट चौपाटी में काफी भीड़ रही। लोगों ने किटी पार्टी, क्लब पार्टी में नया साल मनाया। कम्यूनिटी नए साल में वनडिश प्रोग्राम हुए। घरों पर भी केक काटकर नया साल मनाया गया। केक शॉप्स और बेकरीज पर भी काफी भीड़ रही। लोगों ने आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, सदर व आरजी कॉलेज के पास चाट बाजार में चाट का आनंद लिया। आइसक्रीम पार्लर में भी भीड़ रही।
रेस्टोरेंट, होटल्स में मनाया नया साल
साल का पहला दिन जायकेदार खाने और चाय-कॉफी के बीच मनाया गया। घरों में व्यंजन पकाए गए। रेस्टोरेंट, होटल्स व चाट चौपाटी में काफी भीड़ रही। लोगों ने किटी पार्टी, क्लब पार्टी में नया साल मनाया। कम्यूनिटी नए साल में वनडिश प्रोग्राम हुए। घरों पर भी केक काटकर नया साल मनाया गया। केक शॉप्स और बेकरीज पर भी काफी भीड़ रही। लोगों ने आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, सदर व आरजी कॉलेज के पास चाट बाजार में चाट का आनंद लिया। आइसक्रीम पार्लर में भी भीड़ रही।