फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New Labour Codes Implemented: Sunil Bharala Celebrates with Workers in Meerut

40 करोड़ श्रमिकों के लिए नया दौर: मेरठ में बांटी मिठाइयां, सुनील भराला बोले-अब मजदूर मजबूर नहीं, मजबूत हैं

Sat, 22 Nov 2025 03:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Nov 2025 03:30 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रमिक कानूनों पर मेरठ में पूर्व मंत्री सुनील भराला ने मजदूरों संग खुशी जताई। भराला ने कहा कि नए कानून असंगठित क्षेत्र के 40 करोड़ श्रमिकों को मजबूती देंगे और उद्योगों को पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी।

विज्ञापन
New Labour Codes Implemented: Sunil Bharala Celebrates with Workers in Meerut
पंडित सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक सुधारों के तहत लागू किए गए चार नए श्रमिक कानूनों को लेकर मेरठ में शनिवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व स्लम फाउंडेशन के संस्थापक सुनील भराला ने मजदूरों के बीच पहुंचकर मिठाइयां बांटी। इस दौरान उन्होंने नए कानूनों को श्रमिकों और उद्योगों-दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सांसों पर धुएं का पहरा: शहर को निगल रहा स्मॉग! मेरठ का AQI 368, NCR में भी फैली धुंधली चादर

विज्ञापन

श्रमिकों के अधिकारों को बढ़ेगा दायरा, स्वास्थ्य और वेतन सरंचना सुधरेगी: भराला
सुनील भराला ने कहा कि इन कानूनों से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित घरेलू मजदूर, निर्माण कर्मी, मीडिया कर्मी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले लोगों को भी अधिकारों का दायरा बढ़ेगा। उन्होंने दावा किया कि इससे श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और वेतन संरचना में सुधार होगा।

नए प्रावधानों में कार्य अवधि को 8 घंटे तय किया गया है, एक घंटे के विश्राम का प्रावधान है और अतिरिक्त समय के लिए दोगुना भुगतान तय किया गया है। साथ ही, महिलाओं को सभी शिफ्टों में काम करने की अनुमति और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी पर होगी।

विज्ञापन

भराला ने कहा कि 'इंस्पेक्टर राज' खत्म करने के लिए निरीक्षकों की ऑनलाइन नियुक्ति और फैसिलिटेटर मॉडल लागू किया गया है, ताकि उद्योगों को पारदर्शी माहौल प्रदान किया जा सके। उनके अनुसार, इससे रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्लम फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश्वर डे, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed