{"_id":"61e9bf57350559597a26259d","slug":"new-719-patients-positive-and-two-death-meerut-news-mrt5741357109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कोरोना से दो लोगों की मौत, एक दिन में मिले 719 नए मरीज, जानें- कैसे है जिले के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कोरोना से दो लोगों की मौत, एक दिन में मिले 719 नए मरीज, जानें- कैसे है जिले के हालात
Fri, 21 Jan 2022 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:31 AM IST
सार
मेरठ में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दिन में 719 नए मरीज मिले। हालांकि जिले में कोरोना का कहर कुछ कम हुआ है। वहीं एक दिन में 1256 मरीजों को छुट्टी मिली है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले में गुरुवार को 6424 लोगों की जांच में कोरोना के 719 नए मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 67 साल के बुजुर्ग रेलवे रोड और 52 साल की महिला भगवतपुरा की रहने वाली थीं। दोनों कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे और काफी समय से बीमार थे। वहीं, गुरुवार को 1256 लोगों की छुट्टी हुई है। पिछले 11 दिन में कोरोना संक्रमित रहे 7546 लोगों की छुट्टी हुई है। नए मरीजों में डॉक्टर, कारोबारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां: कहीं डीजे बजाकर स्वागत तो कहीं निकाला जुलूस, भाजपा-सपा नेताओं समेत कई सौ पर केस दर्ज
विज्ञापन
जिले में सक्रिय केसों की रफ्तार भी कम हो रही है। फिलहाल सक्रिय केस 5759 हैं। इनमें 47 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से 14 मरीज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। एक वेंटिलेटर पर है। इन मरीजों में पुरुष वर्ग से 467 और महिलाएं वर्ग से 252 हैं। इनमें 67 बच्चे और किशोर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट
यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज
क्षेत्र मरीज
जयभीमनगर 79
पल्हेड़ा 65
रजबन 52
संजयनगर 47
नंगला बट्टू 46
कैंट 44
सरूरपुर 42
दौराला 41
अब्दुल्लापुर 33
कसेरुबक्सर 30
नमूनों की जांच हुई कम
पिछले चार दिन से मरीजों की संख्या कुछ कम हुई है, लेकिन इस दौरान सैंपल भी कम हुए हैं। हालांकि संक्रमण दर में ज्यादा फर्क नहीं है। नमूनों के हिसाब से हर 9वां व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है।
तारीख सैंपल मरीज
20 जनवरी 6424 719
19 जनवरी 7244 891
18 जनवरी 7212 885
17 जनवरी 7693 930