फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Election 2022: Samajwadi Party has announced its candidates in Bijnor District President confirmed

यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Thu, 20 Jan 2022 07:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

बिजनौर में भी सपा की सूची का इंतजार खत्म हो गया है। पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष ने इसकी पुष्टी की है। यहां प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट देखिए।

विज्ञापन
UP Election 2022: Samajwadi Party has announced its candidates in Bijnor District President confirmed
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों का सस्पेंस आखिर गुरुवार को समाप्त हो गया। सपा ने नजीबाबाद, बढ़ापुर, नगीना, धामपुर और नूरपुर पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। सभी को सिंबल भी बांट दिए गए। उधर, रालोद ने बिजनौर से डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल दे दिया। बिजनौर सीट पर सपा से डॉ. रमेश तोमर भी सिंबल मिलने का दावा कर रहे हैं। चांदपुर सीट की बात करें तो इस पर अभी भी बात नहीं बनी है और अभी तक किसी का नाम यहां से फाइनल नहीं होने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बिजनौर में आठ विधानसभा सीटें है। यहां पर कुछ दिन पहले केवल नहटौर पर गठबंधन से रालोद ने मुंशीराम पाल को टिकट दिया था। सीटों के बंटवारे की बात करें तो यहां बिजनौर पर रालोद अपना प्रत्याशी उतारने का दावा कर रही थी। गुरुवार को डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल भी दे दिया गया। बिजनौर सीट पर ही सपा से टिकट मांग रहे डॉ. रमेश तोमर ने भी सपा का सिंबल मिलने का दावा कर दिया। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष ने बिजनौर सीट से सपा का सिंबल किसी को भी मिलने की पुष्टि नहीं की और पार्टी हाईकमान से बात करने की बात कही। 
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि फोन पर पार्टी हाईकमान से बात हुई है। उन्हें बताया गया है कि नजीबाबाद से विधायक हाजी तस्लीम अहमद, बढ़ापुर से कपिल गुर्जर, नगीना से विधायक मनोज पारस, धामपुर से नईमुल हसन, नूरपुर से राम अवतार सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। इन सभी को सिंबल मिलने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: मेरठ कैंट से भाजपा को चुनौती देंगे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, मुजफ्फरनगर में बदले समीकरण

बिजनौर में उलझा सिंबल का खेल
बिजनौर सीट को लेकर रालोद से डॉ. नीरज चौधरी के टिकट की अधिकारिक घोषणा शाम तक हो गई। उधर, सपा से डॉ. रमेश तोमर ने भी इसी सीट से टिकट मिलने का दावा किया। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन का कहना है कि मुझे बिजनौर को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है। अन्य पांच सीटों का मुझे पता है। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान ने बताया कि अधिकारिक घोषणा हो चुकी है, डॉ. नीरज चौधरी को रालोद ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम

चांदपुर पर उलझा मामला
चांदपुर सीट को लेकर अभी तक रालोद या सपा किसी ने भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट पर दोनों ही पार्टियां दावा कर रही थी, इसी कारण अभी तक यह सीट उलझी हुई है। पार्टी सूत्रों की माने तो एक या दो दिन में यहां पर प्रत्याशी घोषित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed