फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated with pomp

Meerut News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई

Fri, 23 Jan 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated with pomp
सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमीपर हुआ हवन यज्ञ स्रोत स्वयं
रोहटा। सतवाई स्थित चौधरी ईलम सिंह जन विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को भारत माता के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में हवन-पूजन किया गया और नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। सिवालखास के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रवि भारत चिकारा, राधेश्याम शास्त्री, हिमांशु तेवतिया, योगेश, मांगेराम शर्मा, जोगेंद्र, अमित, मोदित्य, सुधीर और प्रवीण सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
हस्तिनापुर। कस्बे के बंगाली बाजार स्थित सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल एवं सोसाइटी अध्यक्ष सुशील नागर ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सोसाइटी संस्थापक केएल बनर्जी व अध्यक्ष सुशील नागर ने नेताजी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

----------
नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की
हस्तिनापुर। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने देश के महान योद्धा को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति कविता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वसंत पंचमी पर हुआ हवन यज्ञ
हस्तिनापुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया एवं वीर हकीकत राय बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विद्यासागर जैन एवं उपाध्यक्ष अमर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। हवन का संचालन पंडित मानवेन्द्र आर्य ने किया। यजमान सतेंद्र एवं उनकी पत्नी सरोज रहीं। प्रबंधक विद्यासागर जैन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष अमर सिंह ने वीर हकीकत राय के बलिदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने संबोधित किया। संचालन राजीव कुमार ने किया। इस दौरान संदीप, कर्णपाल, प्रविन्द्र, अरुण, नरेंद्र, राजकुमार, जीतू, सविता, प्रभा, डिंपल, मधु, पंकज का सहयोग रहा।
---------
छात्र-छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित किए
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सुभाष चंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। छात्र-छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित किए।
-----------
वसंत पंचमी और नेताजी की जयंती मनाई
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज मवाना में सुभाष चंद्र बोस की जयंती व वसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की गई। निबंध, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य आशा भारती ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। बाल भारती पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं वसंत पंचमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह से मनाया। छात्राओं ने सुभाष चौक जाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी विद्यार्थी पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर आए और सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना का पाठ किया। प्रधान अध्यापिका संगीता रस्तोगी ने सभी विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कैप्टन लक्ष्मी सहगल जैसे महान वीरों के त्याग और बलिदान से अवगत कराया। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं हवन से हुआ। संस्था चेयरमैन विजयराज काकरान, सचिव पुखराज काकरान, उप-प्रधानाचार्य राजेश चौधरी, सभी शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण मित्तल, डॉ. मोहित यादव, कॉलेज रजिस्ट्रार प्रवीण शर्मा और एकेडमिक डीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. प्रवीण मित्तल ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला।
-----------
नेताजी की जयंती मनाई
मवाना। नगर में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
भारत विकास परिषद मेन शाखा की ओर से सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर सुभाष जयंती मनाई गई। परिषद पदाधिकारी भूपेंद्र त्यागी, श्यौराज सिंह, अभयवीर गर्ग, मनोज प्रकाश गोयल, भाजपा नेता प्रवीण जैन, मनोज अग्रवाल, योगेश शर्मा व विनोद गुप्ता उर्फ टरचू आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुभाष चंद बोस जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता आचार्या संगीता शर्मा, आचार्य नीरज, संजीव, प्रधानाचार्य अनिल कुमार आदि रहे।
आरयू पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य मनोज प्रकाश गोयल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए।
कृषक इंटर काॅलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती और वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन शिक्षक गोपाल ने किया।
----------
वसंत पंचमी के पर्व पर हवन पूजन आयोजित
दौराला। ऋषिकुल विद्यापीठ में हवन किया गया। हवन में मुख्य यजमान विद्यालय प्रबंधक अर्चना शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. गुंजन सिंह, विक्रम राठी रहे। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों ने आहुति दी। इस दौरान सभी छात्रों को पैन वितरित किए गए। साथ ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। भगवती कॉलेज में वसंत पंचमी उत्सव व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान डॉ. राजीव शर्मा, सुशील शर्मा, सुमनलता, सिमरन, डॉ. अनीता, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. सुमन, ज्योति आदि मौजूद रहे। दौराला में समौली रोड पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भरतवीर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुरुषोत्तम उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजीव राघव, वेदवीर, टिंकू, आनंद, मनिंदर विहान, विजय आदि मौजूद रहे।
----------
विद्यालयों में उल्लास के साथ मनाई गई वसंत पंचमी
सरधना। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। एसजी वर्ल्ड स्कूल में वसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्रों एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती से ज्ञान, सफलता का आशीर्वाद मांगा। प्रधानाचार्य डा. रूचि गुप्ता ने बच्चों को नेताजी के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया। केके पब्लिक स्कूल में भी वसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
----------
पराक्रम दिवस पर सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
सरधना। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को सरधना क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय के निर्देशन में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं ने नेताजी की प्रसिद्ध रचना तरुण का स्वप्न का भावपूर्ण वाचन किया। नगर पालिका परिसर में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, सभासद, गणमान्य नागरिकों एवं पालिका कर्मचारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन सोहनवीर सिंह ने किया। इस मौके पर शाहवेज अंसारी, विपिन कुमार शर्मा, मनोज, शहजाद सितारा, शानू जैन, राहुल पाल, आशीष त्यागी, हरपाल सिंह, अजीम सैफी, आमिर खान, दीपक त्रिपाठी, पंकज आदि रहे।

-----------
होली चौक पर वसंत रखा

मवाना। मोहल्ला हीरालाल स्थित होली चौक पर मोहल्ले के संभ्रांत लोगों द्वारा वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर वसंत रखा गया। वक्ताओं ने बताया कि वसंत ऋतु को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह पुनर्जन्म, नवीनीकरण और जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। जब सर्दी के बाद प्रकृति खिल उठती है, पेड़-पौधों में नए पत्ते और फूल आते हैं और यह उत्साह व खुशी का मौसम होता है, जिसमें वसंत पंचमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। जो ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित हैं। यह भगवान कृष्ण द्वारा ऋतुओं का राजा कहे जाने के कारण भी महत्वपूर्ण है, जो जीवन के चक्र और सकारात्मकता को दर्शाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गाब्बा, हिन्दू जागरण मंच के अंकुर सैनी(राजा), मनीष गोला, अजयवीर पाल, किशनचंद, पाल, आकाश, बबलू, अविष्का सैनी आदि उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed