{"_id":"61804045de4341663b6cee12","slug":"neet-2021-result-shubham-gupta-of-meerut-has-come-seventh-in-all-india-and-told-the-secret-of-his-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Result 2021: ऑल इंडिया में सातवें स्थान पर मेरठ के शुभम, बताया अपनी सफलता का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Result 2021: ऑल इंडिया में सातवें स्थान पर मेरठ के शुभम, बताया अपनी सफलता का राज
Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
सार
नीट का रिजल्ट आने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं मेरठ के शुभम गुप्ता ने ऑल इंडिया में सातवां स्थान हासिल किया है। बताया गया कि जनपद में करीब 20 छात्रों की अच्छी रैंक आई है।
विज्ञापन
मेरठ के शुभम गुप्ता का स्वागत किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नीट का रिजल्ट सोमवार शाम को जारी हो गया है। मेरठ के शुभम गुप्ता की ऑल इंडिया स्तर पर सातवीं रैंक आई हैं। जिले में 20 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की अच्छी रैंक आई है।
विज्ञापन
ज्वाला नगर गली नंबर छह में रहने वाले शुभम गुप्ता के 715 अंक आए हैं। उनकी ऑल इंडिया में सातवीं रैंक है। शुभम ने 12वीं मेरठ पब्लिक स्कूल कैंट से की है। दसवीं से तैयारी शुरू कर दी थी। शुभम बताते हैं कि परिश्रम के चलते ये सफलता मिली है। स्कूल में शिक्षक जो पढ़ाते थे, उस पर ध्यान देता था। नोट्स से भी पढ़ाई की।
विज्ञापन
शुभम एम्स दिल्ली में एडमिशन लेना चाहते हैं। वह बताते हैं कि दादा और पापा की इच्छा रही कि में डॉक्टर बनूं। पिता विपिन कुमार गुप्ता का मेडिकल स्टोर का बिजनेस है। माता सारिका अग्रवाल गृहणी हैं। शुभम ने मेरठ आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे
वेस्ट एंड कचहरी रोड निवासी खुशी गुप्ता की 1039 रैंक आई है। खुशी के पिता दिनेश गुप्ता बुढ़ाना गेट स्थित गोकुल स्वीट्स के संचालक हैं, माता शिल्पा गुप्ता गृहणी हैं। होराम नगर भगवतपुरा निवासी अभिषेक सिंह की 58314वीं रैंक आई है। उनके पिता राजकुमार सिंह पार्षद हैं। इनके अलावा खुशी सहगल की 2799, निदा की 4902, मो. अंजेर की 5191 और अदीबा की 15933वीं रैंक आई है।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
अटोमस क्लासेज केमिस्ट्री के डायरेक्टर जीके सिंह ने बताया कि उनके यहां के वैदिक अग्रवाल की ऑल इंडिया में 2124वीं रैंक है। ध्रुव अग्रवाल की 4575, अर्थ अग्रवाल की 5946, मिष्टी गोयल की 6569, नईम सैफी की 7807, आर्यन यादव की 7988 और अनन्या तोमर की 13980वीं रैंक आई है।