मेरठ के सोतीगंज में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। वहीं रविवार को पुलिस ने फिर से सोतीगंज स्थित एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में बाइक के इंजन पुर्जे और टंकी आदि पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस को वॉशिंग मशीन के अंदर से भी बाइक के इंजन बरामद हुए हैं। बताया गया कि पुलिस सभी बरामद इंजन व अन्य सामान को अपने साथ वाहन में रखकर थाने ले गई। वहीं घर में मौजूद लोगों का कहना था कि इंजन के कागज होने के बात कह रहे हैं। जिस मकान में छापेमारी की गई है, उसी मकान में जुनैद भी रहता है।
मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन