{"_id":"59cb93404f1c1bcf538b4a8b","slug":"navaratri-2017-durga-the-shakambari-temple-fulfills-every-wish","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि 2017 : शाकंभरी मंदिर में भक्तों की मन्नतें होती हैं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि 2017 : शाकंभरी मंदिर में भक्तों की मन्नतें होती हैं पूरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
मां शाकंबरी देवी का मंदिर में पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के फलावदा में कस्बा स्थित दुर्गा शाकंभरी देवी मंदिर लगभग एक शताब्दी वर्ष पुराना है। इसकी स्थापना माता काली के रूप में एक छोटे से मंदिर में महात्मा काले सिंह ने की थी।
विज्ञापन
पंडित कन्हैया लाल शर्मा के पुत्र पंडित देवेंद्र शर्मा ने अन्य सहयोगियों मा. दयाचंद सागर मामचंद बुद्धप्रकाश सैनी आदि व्यक्तियों के साथ मां शाकंभरी मंदिर की स्थापना वर्ष 1986 में की थी। 1995 से नियमित माता शाकंभरी देवी सहारनुपर से ज्योति लाई गई। यह अखंड ज्योति प्रतिवर्ष अश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रथम नवरात्रि को स्थापित की जाती है चतुर्दशी के दिन यहां एक दिवसीय मेला लगता है। मंदिर में समिति द्वारा मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि मंदिर में जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि के दिनों में प्रथम नवरात्रि से अखंड ज्योति दर्शन प्रतिदिन हवन नवमी को कन्या पूजन पंडित लक्षमेंद्र शर्मा द्वारा मौनवृत साधना की जाती है। इस वर्ष भी प्रथम नवरात्रि को मा. दयाचंद सागर के नेतृत्व में 60 श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति लाई गई। 4 अक्टूबर को मेला लगेगा और 5 अक्टूबर पूर्णिमा के दिन जागरण होगा।
विज्ञापन
देखें वीडियो : VIDEO: ‘मां दुर्गा के इस मंदिर में दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना’
विज्ञापन