फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National shooter accuses fellow athletes of assault

Meerut News: नेशनल शूटर ने साथी खिलाड़ियों पर लगाया मारपीट का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
National shooter accuses fellow athletes of assault
शूटिंग रेंज में मारपीट कर गाेली ओर खोखे छीनने की कोशिश का आरोप लगाकर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पल्लवपुरम थाने पर मंगलवार को नेशनल शूटर अरशान अहमद ने अपने साथी खिलाड़ी रोहन मलिक व मुकुल चिकारा पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
हापुड़ रोड स्थित ताला फैक्ट्री निवासी अरशान अहमद ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 25 मीटर शूटिंग का नेशनल खिलाड़ी है। वह पल्लवपुरम के डौरली पल्हैड़ा शूटिंग रेंज में अभ्यास करते हैं। वहीं पर अभ्यास करने वाले रोहन मलिक और मुकुल चिकारा ने सोमवार को उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर रोहन व मुकुल ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबा दिया।
विज्ञापन

गाेली ओर खोखे छीनने की कोशिश की। अरशान ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकार दी। उसने शूटिंग रेंज से भागकर जान बचाई। रेंज के कोच राहुल राजौरा का कहना है कि अनुशासनहीनता के चलते अरशान व रोहन को छह महीने के लिए रेंज से निष्काषित कर दिया है। अरशान से खोखे जमा करने के लिए कहा था। वह देरी कर रहा था इस कारण उनमें खीचतान हुई है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed