फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Potato Fair-2026 emphasizes on new varieties and natural farming

Meerut News: राष्ट्रीय आलू मेला-2026 में नई प्रजातियों व प्राकृतिक खेती पर जोर

Mon, 16 Feb 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
National Potato Fair-2026 emphasizes on new varieties and natural farming
मेरठ। मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय आलू दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय आलू मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार सांगवान तथा विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह और निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

मेले में 16 स्टॉल लगाकर विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों ने आलू की नई प्रजातियों, मूल्यवर्धित उत्पादों, जैविक व रसायन उत्पादों तथा ड्रोन तकनीक का सजीव प्रदर्शन किया। डॉ. ब्रजेश सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर सीपीआरआई के दो प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने प्राकृतिक और कार्बनिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने को निर्यात फसल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई। वैज्ञानिकों ने अधिक पोषक तत्वों वाली, ऊष्मा व रोगरोधी तथा विषाणुमुक्त बीज प्रजातियों की जानकारी दी। समेकित कृषि प्रणाली, सहफसली खेती और कम लागत तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मेले में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से करीब 350 किसानों व प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुभाष एस ने दिया। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. सुभाष एस ने दिया। इस दौरान डॉ. जगदेव शर्मा, आलोक कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. ध्रुव कुमार, डॉ. संजय रावल, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. बबीता, डॉ. मेही लाल, डॉ. तनुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed