नरेंद्र हत्याकांड: जेल अधिकारी से मिले सपा नेता, अखिलेश को भेजेंगे रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र की मौत के मामले में सपा हाईकमान द्वारा गठित सात सदस्यीय जांच समिति बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंची। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद गठित समिति ने जेल अधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। वहीं उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अवलोकन किया। गठित समिति रिपोर्ट तैयार कर शुक्रवार को हाईकमान व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भेजेंगे।
बता दें कि सपा की इस जांच समिति में सपा राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, एमएलसी गाजियाबाद जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और पूर्व प्रत्याशी अतुल प्रधान शामिल रहे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस मामले में आरोप है कि पुलिस कस्टडी में 21 अप्रैल को प्रताड़ित किए जाने के बाद 24 अप्रैल को नरेंद्र की मृत्यु हो गई है।
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि जांच समिति की बैठक जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर तीन मई को रखी गई है। इस दौरान समिति रिपोर्ट तैयार कर उसे चार मई को हाईकमान को भेजेगी। बता दें कि इस मामले में पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी का कहना था कि नरेंद्र की पीएम रिपोर्ट में पिटाई की पुष्टि नहीं हुई है। खाने के दौरान गले में कुछ फंसने के कारण मौत होना आया था।
पढ़ें : यूपी: थर्ड डिग्री से हुई नरेंद्र गुर्जर की मौत, इंस्पेक्टर समेत तीन सस्पेंड
ये है पूरा मामला
मांगे पूरी न होने पर बुधवार को मृतक नरेंद्र गुर्जर के परिवार ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। अनशन पर मां मुन्नी देवी और भाई जितेंद्र बैठ गए। अनशन पर पहुंचे सपा नेता ने भी उन्हें हर मदद का आश्वासन दिया। साथ ही बड़ी महापंचायत की चेतावनी भी दी।
डौरली में नरेंद्र की मौत के इंसाफ के लिए बैठे उनके परिवार वालों ने बुधवार शाम पांच बजे से फिर अनशन शुरू कर दिया है। सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया था कि गुरुवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल नरेंद्र के परिवार के लोगों से मिलेगा। इसके बाद परिवार और सर्व समाज के लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही महापंचायत की घोषणा की जाएगी। पुलिस प्रशासन और भाजपाइयों ने अपने वादे पूरे नहीं किए। इसके विरोध में परिवार के सदस्य फिर से अनशन पर बैठ गए हैं। अतुल प्रधान का कहना है कि जब पुलिस ने स्वयं मान लिया है कि नरेंद्र के साथ गलती हुई है तो फिर आरोपी पुलिस कर्मियों पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई गई।
वहीं अनशन पर बैठे मृतक नरेंद्र के दिव्यांग भाई जितेंद्र का कहना है कि भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने परिवार को सीएम से मिलाने की बात कही थी। तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जल्द ही डौरली में महापंचायत आयोजित की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/