{"_id":"688f9d76c484a4395f0e8829","slug":"namo-bharat-station-should-be-named-after-dhan-singh-kotwal-meerut-news-c-72-1-mct1004-138145-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन सिंह कोतवाल के नाम पर हो नमो भारत स्टेशन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन सिंह कोतवाल के नाम पर हो नमो भारत स्टेशन का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेन में हाल ही में 1857 के क्रांतिकारियों के चित्रों और उनके बलिदान को दर्शाती पट्टिकाएं लगाई गई हैं। रविवार को छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांग उठाई।
छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में छात्रों ने नमो भारत ट्रेन के किसी एक स्टेशन का नाम 1857 की क्रांति के अग्रदूत शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर रखने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने अन्य स्टेशनों के नाम भी क्रांतिकारियों के नाम पर रखने का अनुरोध किया।
छात्रों ने सांसद से कहा कि स्टेशन परिसर में क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य और पराक्रम से प्रेरणा ले सकें। सांसद ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे सभी स्टेशनों के नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाने के लिए प्रस्ताव भेजेंगे। इस अवसर पर नीरज नागर, अंशुल नवीपुर सहित अन्य मौजूद रहे।