फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namaz will be offered in 164 Idgahs and 515 mosques in the district

जिले में 164 ईदगाह और 515 मस्जिदों में होगी नमाज

Sat, 07 Jun 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Namaz will be offered in 164 Idgahs and 515 mosques in the district
मेरठ..कंवलजीत..घंटाघर पर रात में ईद की खरीदारी करते लोग.....संवाद
मेरठ। शाही ईदगाह में आज सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज पहली बार शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकिन सिद्दीकी पढ़ाएंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पूरे जिले में कड़ी चौकसी रहेगी। डीएम वीके सिंह ने शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। इसके अलावा नगर निगम की टीम शुक्रवार शाम से ही साफ-सफाई आदि के लिए अलर्ट हैं।
विज्ञापन

शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकिन सिद्दीकी ने बताया कि ईदगाह में नमाज के बाद दुआ और खुतबा होगा। कोई भी खुले में कुर्बानी न करें। गली-मोहल्लों में कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष और गंदगी न फैलाएं। नगर निगम अफसरों से मुस्लिम इलाकों में साफ-सफाई कराने, कूड़ा उठवाने की अपील की। बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था की मांग अफसरों से की।
विज्ञापन


दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा जिला
164 ईदगाह और 515 मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। जिले को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। मिश्रित आबादी में पुलिस तैनात की गई है। शाही ईदगाह और जामा मस्जिद पर भी ड्रोन से निगरानी होगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शहर में 66 सब इंस्पेक्टर, तीन एडिशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, 22 इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल 148, दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी पीएसी ईदगाह पर लगाई गई है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सड़क पर नमाज न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पांच बजे के बाद ईदगाह की तरफ नहीं जाएंगे भारी वाहन
ईदगाह की तरफ सुबह पांच बजे के बाद भारी वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली रोड पर जली कोठी और फुटबॉल चौराहे पर बेरिकेडिंग कर भारी वाहनों को रोका जाएगा, हल्के वाहन चलते रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की शहर में 38 प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई गई है।


अल्वी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने की अपील
अल्वी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक सराय बहलीम स्थित कार्यालय में हुई। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद अल्वी ने कहा कि कोई भी सड़क पर नमाज न पढ़े। अन्य धर्म के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। हाजी फखरुद्दीन अल्वी, हाजी मेहराज, डा. परवेज़ आलम, हनीफ फौजी, डाॅ. अलीजान आदि मौजूद रहे।



शहर काजी ही पढ़ाएंगे ईद की नमाज
ईदगाह कमेटी का पूर्व में कहना था कि नमाज के लिए देवबंद से आलिम को बुलाया जाएगा। मगर शहर काजी के समर्थन में आए लोगों ने एतराज जताया और कहा कि ईद की नमाज पढ़ाने का हक शहर काजी को होता है। ऐसे में शाही ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद सलमान सब्जवारी ने बताया कि कमेटी की बैठक में तय किया गया कि नमाज शहर काजी ही पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed