फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Najibabad-Kotdwar highway connected to newly constructed culvert, traffic started

नवनिर्मित पुलिया से जोड़ा नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे, शुरू हुआ यातायात

Thu, 03 Jul 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Najibabad-Kotdwar highway connected to newly constructed culvert, traffic started
नजीबाबाद। प्रशासन के दबाव पर एनएच ने मेरठ-पौड़ी हाईवे को जाफराबाद क्षेत्र की नवनिर्मित पुलिया से जोड़ दिया है। देर शाम तक संपर्क मार्ग बनाने का काम जारी रहा और बुधवार को पुलिया पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी हाईवे के जाफराबाद क्षेत्र में पुलिया के टूटने से वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। मार्ग पर एक-एक वाहन के गुजरने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। एसडीएम के निर्देश पर एनएच अधिकारियों के साथ नायब तहसीलदार अमित कुमार जाफराबाद क्षेत्र में पहुंचे। प्रशासन के दबाव में एनएचए की ओर से मंगलवार को नवनिर्मित पुलिया का एप्रोच मार्ग हाईवे से जोड़ने का अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार, वरिष्ठ अभियंता विनोद उनियाल की देखरेख में नवनिर्मित पुलिया को हाईवे से जोड़ने के लिए मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू किया गया। देर शाम तक एप्रोच बनाने का कार्य जारी रहा। एप्रोच बनने के बाद बुधवार को नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर, नगीना देहात क्षेत्र में सूखरो नदी पुल की एप्रोच कटने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। कोटद्वार-नगीना मार्ग का यातायात भी नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे से होकर गुजर रहा है। नवनिर्मित पुलिया से वाहनों का अवागमन शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed