फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naib Tehsildar trapped in objectionable chatting with girl

Meerut News: युवती से आपत्तिजनक चैटिंग में फंसे नायब तहसीलदार

Sun, 28 Apr 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 28 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar trapped in objectionable chatting with girl
बिजनौर। फेसबुक पर युवती से दोस्ती...मैसेंजर पर अश्लील चैटिंग में नायब तहसीलदार फंस गए हैं। नायब तहसीलदार के खिलाफ पीड़िता ने डीएम, एसपी और कोर्ट में गुहार लगाई है। फिलहाल डीएम ने मामले में जांच बैठा दी है। एसडीएम को जांच सौंपी गई है। उधर इस मामले से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर निवासी एक युवती ने मामले की शिकायत करते हुए कहा कि उसकी फेसबुक पर 28 फरवरी को मैसेज आया। आरोपी नायब तहसीलदार ने इसके बाद मैसेज पर बात करनी शुरू कर दी। कुछ दिन के बाद अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। कहा कि नायब तहसीलदार मिलने के लिए बुलाने लगे, साथ ही आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। बार-बार कॉल और मैसेज किए गए, परेशान होकर शिकायत करने की बात कही गई तो नायब तहसीलदार ने खुद के अधिकारी होने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि नायब तहसीलदार ने पीड़िता को झूठे केस में फंसवाने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है। उधर कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी हो सकते हैं। इस पूरे मामले से तहसील में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग आरोपी नायब तहसीलदार को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। उधर एसडीएम सदर मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच उन्हें सौंपी गई थी। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed