{"_id":"603e96f38ebc3e14ff1e8028","slug":"nagar-panchayat-lavad-turned-into-an-arena-laward-news-mrt5280274103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़े में तब्दील हुई नगर पंचायत लावड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़े में तब्दील हुई नगर पंचायत लावड़
विज्ञापन
अखाड़े में तब्दील हुई नगर पंचायत लावड़
लावड़। भ्रष्टाचार को लेकर नगर पंचायत के सभासदों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सोमवार रात नगर पंचायत में जमकर हंगामा हुआ और हाथापाई की नौबत तक आ गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। एसडीएम सरधना के आदेश पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया।
सभासद पिछले पांच दिन से लगातार नगर पंचायत में भ्रष्टाचार होने की शिकायत कर रहे हैं। सोमवार को सभासदों ने खरीदे गए कूड़ेदान, तालाबों की साफ सफाई व अन्य विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। मंगलवार को सभासद मनोज गोयल कुछ सभासदों के साथ रात करीब साढ़े आठ बजे नगर पंचायत के आगे से गुजर रहे थे। इस दौरान नगर पंचायत खुली देख वह कार्यालय में घुस गए। ईओ और सभासद में बहस हो गई। उन्होंने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
जानकारी मिलने पर सभी सभासद और कर्मचारी नगर पंचायत पहुंच गए। मामला बढ़ता देख ईओ सुधीर सिंह ने एसडीएम सरधना अमित भारतीय को फोन पर जानकारी दी। बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य चल रहा है और सभासद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं। एसडीएम के आदेश पर इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की।
विज्ञापन
इस दौरान सभासदों ने एक कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं, ईओ ने सभासदों पर अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने मामला शांत करा सभासदों को घर भेज दिया। सभासदों से कहा कि चेयरपर्सन से बात कर वह बोर्ड बैठक में समस्याएं रखें। सभासद मनोज गोयल, शर्मिष्ठा, देवेंद्री, रूबिना, शहजाद, गुलफाम आदि का कहना है कि वह सिर्फ नगर पंचायत क्यों खुली है, इसका कारण जानने आए थे। उनके साथ अभद्रता की गई। देर रात अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने सभासद मनोज गोयल, सहीन प्रवीन उर्फ रूबीना, देवेंद्री, सभासद पति जर्रार व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
ऑडिट टीम आई थी
ईओ लावड़ सुधीर सिंह का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर टीम ऑडिट करने आई थी। सभासदों के हंगामे के कारण टीम लौट गई। उनके साथ अभद्रता की गई। सभासद बोर्ड बैठक करने का दबाव बना रहे हैं। प्रोटोकॉल के हिसाब से चेयरपर्सन ही बैठक करा सकती हैं।
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी
एसडीएम सरधना अमित भारतीय का कहना है कि ईओ को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।