फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: worker dies after Brick-laden tractor-trolley overturns, four injured

मुजफ्फरनगर : ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत, चार घायल, हालत गंभीर

Mon, 31 May 2021 10:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 May 2021 10:17 PM IST
सार

चार मजदूरों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ऋषिपाल के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: worker dies after Brick-laden tractor-trolley overturns, four injured
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लक्सर मार्ग पर ढलान पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उस पर मौजूद पांच मजदूर ईंटों के ढेर तले दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां एक मजदूर ऋषिपाल की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खानमपुर निवासी अनुज सोमवार को गांव स्थित ईंट-भट्ठे से ईंटें लादकर लक्सर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंटें उतारने के लिए पांच मजदूर भी मौजूद थे, जो ट्रॉली पर ईंटों के ऊपर बैठे हुए थे।
विज्ञापन


जब ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुरकाजी क्षेत्र में गांव झबरपुर के पास पहुंची, तो तीखे ढलान पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, जिससे ट्रॉली पर बैठे गांव खानमपुर के ही निवासी पांचों मजदूर ऋषिपाल, धर्मेंद्र, प्रदीप, महेंद्र व बबलू ईंटों के ढेर तले दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मजदूरों को ईंटों के नीचे से निकालकर पुरकाजी पीएची पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मजदूर ऋषिपाल (60) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार मजदूरों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ऋषिपाल के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed