फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar-The Burning Love Film Bane, in Saharanpur

सहारनपुर में 'मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव' बैन

Sat, 18 Nov 2017 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 18 Nov 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar-The Burning Love Film Bane, in Saharanpur
मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। चुनावी माहौल और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव के सहारनपुर में प्रदर्शन पर बैन कर दिया। शुक्रवार को सिनेमाघर पर पुलिस तैनात कर दी गई। सिनेमाघर तक लोग पहुंचे, लेकिन मायूस होकर लौट गए।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों पर बनी हरीश कुमार की फिल्म मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव को शुक्रवार को देश भर में को रिलीज किया गया। सहारनपुर में भी इसे रिलीज किया जाना था। यहां के कल्पना सिनेमाघर में कई दिन से पोस्टर भी लगा दिए गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर तक पोस्टर लगे रहे, लेकिन शुक्रवार को प्रशासन ने चुनावी माहौल तथा संवेदनशीलता को देखते हुए इस फिल्म को सहारनपुर में चलाने पर रोक लगा दी। दो दिन से प्रशासन इस फिल्म के रिलीज को लेकर पशोपेश में था। जिले के सभी सिनेमाघरों में सूचना देकर इस फिल्म के प्रदर्शन को रुकवा दिया गया। कल्पना सिनेमा में बृहस्पतिवार की रात में ही फिल्म के पोस्टरों को उतरवा दिया गया। शुक्रवार को पहले शो के समय लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे तो वहां दूसरी फिल्म के पोस्टर देखकर मायूस हो गए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सिनेमाघर पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

चुनाव के बाद प्रदर्शन का होगा प्रयास
कल्पना सिनेमा के मैनेजर मोहम्मद इकबाल खान ने बताया कि चुनाव का समय होने एवं क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जा सका है। चुनावों के बाद कोई तारीख लेकर फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed