फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Ram Setu started after years long, Union Minister Sanjeev Baliyan started by driving

मुजफ्फरनगर:14 साल बाद शुरू हुआ रामसेतु, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने गाड़ी चलाकर किया शुभारंभ

Sun, 17 Nov 2019 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Ram Setu started after years long, Union Minister Sanjeev Baliyan started by driving
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के संधावली में 14 साल से अधर में लटके ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मदरसे की जमीन बीच में आने के कारण पुल नहीं बनने से हाईवे पर उक्त स्थान पर 56 लोगों की मौतें हुई हैं। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए उन्हें सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। पुल 14 साल बाद बनने के कारण इसका नाम रामसेतु संधावली रखा गया है। 

विज्ञापन


रविवार को 14 साल के लंबे इंतजार के बाद एनएच-58 पर संधावली में रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा होने के साथ ही इसका शुभारंभ भी हो गया। अब से पहले केवल एक तरफ से ही वाहन चल रहे थे। लंबी दूरी से आने वाले लोग यह समझ नहीं पाते थे कि आगे पुल नहीं है और उनके वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। 14 साल में 56 लोग हाईवे और प्रशासन की लापरवाही के चलते मौत का शिकार हुए।

विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 बजे पुल का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जब भी इस स्थान पर मौत की खबर सुनता था, तो दिल दहल जाता था। सांसद बनने के बाद सपा सरकार में लगातार तीन साल सीएम को 50 पत्र लिखे, लेकिन मदरसा हटाकर दूसरी जगह स्थापित कराने की इच्छा शक्ति सपा सरकार के पास नहीं थी। सरकार को लोगों की मौत की चिंता भी नहीं थी। प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो तेजी से काम शुरू हुआ। हाईवे ने मदरसे की जमीन का मुआवजा दिया।

भाजपा सरकार की इच्छा शक्ति के चलते पुल बनकर तैयार हो गया और इसका शुभारंभ भी हो गया। पुल 14 साल में बनकर तैयार हुआ। इस कारण प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आग्रह पर इसका नाम रामसेतु संधावली रखा गया है।

बालियान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इस पुल निर्माण में बड़ा सहयोग है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने, राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद जनसंख्या नियंत्रण पर सबकी निगाहें हैं। पीएम मोदी इस पर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं। 

Muzaffarnagar: Ram Setu started after years long, Union Minister Sanjeev Baliyan started by driving
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि संधावली का पुल जिले की एक बड़ी समस्या थी। बहुत से लोग इस पुल के ना होने से मौत का शिकार हुए। यह पुल उन सबको एक श्रद्धांजलि भी है।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ब्लाक प्रमुख अमित राठी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुुुधीर बालियान, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अचिंत मित्तल, शरद शर्मा, वैभव त्यागी, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, रोहित तायल, राजीव गर्ग, प्रवीण शर्मा, नवीन आदि मौजूद रहे। 

वाहन चला कर किया पुल का लोकार्पण
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने संधावली में पुल का लोकार्पण स्वयं अपनी वाहन चला कर किया। उन्होंने अपने पास राज्यमंत्री कपिल देव को बैठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed