फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Police Encounter: Five Wanted Accused Arrested, One Injured; Weapons and Scorpio Seized

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली; पिस्टल, तमंचे और स्कॉर्पियो बरामद

Tue, 13 Oct 2026 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

भोकरहेड़ी में घर पर फायरिंग के मामले में पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आर्यन उर्फ सावन घायल, अस्पताल में भर्ती। आरोपियों से एक पिस्टल, एक मस्कट, दो तमंचे और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Police Encounter: Five Wanted Accused Arrested, One Injured; Weapons and Scorpio Seized
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में फायरिंग के एक मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आर्यन उर्फ सावन नामक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि चार अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो कार बरामद की है।

विज्ञापन


भोकरहेड़ी में घर पर फायरिंग के मामले में थी तलाश
एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, नौ अक्तूबर को भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी गांव में अभिषेक के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस सोमवार रात जौली नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोग तेजी से भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कच्चे रास्ते पर फंसी स्कॉर्पियो, पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवारों ने गाड़ी गंगनहर की कच्ची पटरी की ओर मोड़ दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो वाहन कच्चे रास्ते पर फंस गया। इसके बाद आरोपी गाड़ी से उतरकर भागने लगे और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आर्यन उर्फ सावन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मौके से चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पांचों आरोपी भोकरहेड़ी में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे।

 

एक पिस्टल, मस्कट और दो तमंचे बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन उर्फ सावन, बादल कुमार, निखिल उर्फ फाटा, हार्दिक सहरावत और आशीष कुमार के रूप में की है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक मस्कट और दो तमंचे बरामद किए गए। इसके अलावा जिंदा और खोखा कारतूस भी मिले हैं।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद हथियारों और वाहन को फायरिंग की घटना की जांच के सिलसिले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है।

आर्यन पर हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज
एसएसपी के अनुसार, घायल आरोपी आर्यन उर्फ सावन का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों का भी विभिन्न थानों में आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है। भोकरहेड़ी में हुई फायरिंग की घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed